निम और जिम का एवरेस्ट पर नया कीर्तिमान, जम्मू कश्मीर के संयुक्त अभियान दल के छह सदस्यों ने किया सफल आरोहण

नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (निम) उत्तरकाशी और जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (जिम) पहलगाम जम्मू कश्मीर के संयुक्त अभियान दल के छह सदस्यों ने एवरेस्ट का सफल आरोहण किया। मंगलवार की सुबह 6.20 बजे सफल आरोहण करने वाले पर्वतारोहियों में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट भी शामिल है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Tue, 01 Jun 2021 09:30 AM (IST) Updated:Tue, 01 Jun 2021 09:30 AM (IST)
निम और जिम का एवरेस्ट पर नया कीर्तिमान, जम्मू कश्मीर के संयुक्त अभियान दल के छह सदस्यों ने किया सफल आरोहण
एवरेस्ट आरोहण के लिए निम और जिम का यह पहला संयुक्त अभियान है।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (निम) उत्तरकाशी और जवाहर इंस्टीट्यूट ऑफ माउंटेनियरिंग (जिम) पहलगाम जम्मू कश्मीर के संयुक्त अभियान दल के छह सदस्यों ने एवरेस्ट का सफल आरोहण किया। मंगलवार की सुबह 6.20 बजे सफल आरोहण करने वाले पर्वतारोहियों में निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट भी शामिल हैं। इस सूचना से नेहरू पर्वतारोहण संस्थान में खुशी की लहर है।

एवरेस्ट आरोहण के लिए निम और जिम का यह पहला संयुक्त अभियान है। जो सफल रहा है। गत अप्रैल में यह दल जिम के प्रधानाचार्य कर्नल आईएस थापा के नेतृत्व में एवरेस्ट अभियान के लिए दिल्ली से रवाना हुआ। इस अभियान दल में डिप्टी लीडर की जिम्मेदारी निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट को दी गई। जबकि अभियान दल के अन्य पर्वतारोहियों में निम के प्रशिक्षक दीप साही, हवलदार अनिल, जिम के प्रशिक्षक हवलदार इकबाल खान, चंदन नेगी एवं महफूज इलाही शामिल हुए। गत 12 अप्रैल को यह संयुक्त अभियान दल एवरेस्ट के बेस कैंप पहुंचा। जिसके बाद दल बेस कैंप खुंबू ग्लेशियर क्षेत्र में वहां के मौसम के अनुकूल ढलने के लिए अभ्यास किया। एवरेस्ट आरोहण के लिए मौसम खुलने का भी इंतजार किया। 30 मई एवरेस्ट का आरोहण शुरू किया। 1 जून मंगलवार की सुबह एवरेस्ट से निम में सफल आरोहण के शुभ समाचार की सूचना मिली। जिम के प्रधानाचार्य कर्नल आईएस थापा ने बताया कि जिम और निम के पहले संयुक्त एवरेस्ट अभियान में मंगलवार की सुबह निम के प्रधानाचार्य कर्नल अमित बिष्ट, हवलदार अनिल, निम के प्रशिक्षक दीप साही, जिम के हवलदार इकबाल खान, हवलदार चंदेर नेगी, महफूज इलाही ने सफल आरोहण किया। उन्होंने बताया कि निम और जिम संस्थान का पहला संयुक्त अभियान सफल रहा है। इस अभियान से पर्वतारोहण प्रशिक्षण के क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। वहीं निम और जिम के इस सफल अभियान को लेकर पद्मभूषण एवं भारत की पहली महिला एवरेस्टर बछेंद्रपाल ने संयुक्त अभियान दल के पर्वतारोहियों को बधाई दी है।

75 से अधिक पर्वतारोहियों ने किया सफल आरोहण

 नेहरू पर्वतारोहण संस्थान उत्तरकाशी (निम) से प्रशिक्षण प्राप्त कर देश-विदेश के 75 से अधिक पर्वतारोहियों ने एवरेस्ट का सफल आरोहण किया। जिन्होंने यहां से प्रशिक्षण प्राप्त कर दुनिया की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट का सफल आरोहण किया। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की स्मृति में 14 नवंबर 1964 को उत्तरकाशी में निम की स्थापना की गई थी। 1975 में सर एडमंड हिलेरी भी उत्तरकाशी निम में पहुंचे थे। एडमंड हिलेरी ने भी निम संस्थान की प्रशंसा की थी। निम संस्थान के उत्तरकाशी में स्थापित होने का असर यह रहा कि यहां से भी पर्वतारोहियों की लंबी फेहरिस्त निकली। एवरेस्ट का सफल आरोहण करने वाले पर्वतारोहियों में 16 पर्वतारोही केवल उत्तरकाशी जनपद के हैं। इनमें भारत की प्रथम एवरेस्ट विजेता महिला बछेंद्री पाल समेत चार महिलाएं भी शामिल हैं।

यह भी पढ़ें-Sparrow survey: उत्तराखंड में कोविड ने थामे गौरैया सर्वे के कदम, पढ़िए पूरी खबर

उत्तरकाशी के एवरेस्ट विजेता पर्वतारोही

 बछेंद्री पाल नाकुरी उत्तरकाशी (1984) सविता मर्तोलिया नाकुरी उत्तरकाशी (1993) सुमन कुटियाल उत्तरकाशी (1993) भगत सिंह उत्तरकाशी (2005) विश्वेश्वर सेमवाल (विष्णु) लदाणी (2009) दशरथ सिंह रावत बौंगा (2009) खुशाल सिंह राणा, कोटियालगांव (2009) सतल सिंह धराली (2009) विनोद गुसाईं कोटी (2009) राजेंद्र पाल नाकुरी (2012) संदीप टोलिया नाकुरी (2018) पूनम राणा नाल्ड (2018) रवि चौहान बाड़ाहाट (2018) कर्नल अमित बिष्ट, निम (2021) हवालदार अनिल निम (2021) दीप साही निम (2021)

 यह भी पढ़ें- पतंजलि ने तैयार की ब्लैक फंगस की आयुर्वेदिक दवा, बाबा रामदेव बोले- पांच-छह सप्ताह में हासिल की सफलता

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी