उत्‍तरकाशी में भूस्खलन से तीन भवन और एक अन्न कोठार क्षतिग्रस्त

मोरी ब्लॉक के सुदूरवर्ती फत्तेह पर्वत पट्टी के हडवाड़ी गांव में बुधवार की देर शाम को पहाड़ी से बर्फबारी के बीच भूस्खलन होने से तीन भवन और एक अन्न का कोठार (भंडारण गृह) पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। साथ ही एक महिला भी घायल हुई है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 07 Jan 2021 10:40 AM (IST) Updated:Thu, 07 Jan 2021 08:40 PM (IST)
उत्‍तरकाशी में भूस्खलन से तीन भवन और एक अन्न कोठार क्षतिग्रस्त
उत्‍तरकाशी में पहाड़ी से हिमखंड और बोल्‍डर आने से कई मकान क्षतिग्रस्‍त।

संवाद सूत्र, पुरोला (उत्तरकाशी) : मोरी ब्लॉक के सुदूरवर्ती फत्तेह पर्वत पट्टी के हडवाड़ी गांव में बुधवार की देर शाम को पहाड़ी से बर्फबारी के बीच भूस्खलन होने से तीन भवन और एक अन्न का कोठार (भंडारण गृह) पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है। साथ ही एक महिला भी घायल हुई है। जिसे स्थानीय अस्पताल में उपचार दिया गया। जबकि चार भवनों को आंशिक रूप से नुकसान हुआ है। पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची तथा क्षति का आंकलन किया। जो परिवार प्रभावित हुए हैं, उन्हें गांव के प्राथमिक विद्यालय में शिफ्ट किया गया है। 

भूस्खलन होने पर ग्रामीण जान बचाने के लिए अपने घरों से दूर भाग निकले। गांव में इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल रहा। देखते ही देखते भूस्खलन की चपेट में अन्न का कोठार व तीन मकान आ गए। संचार सेवा की कोई भी व्यवस्था न होने के कारण इस घटना की सूचना प्रशासन और आपदा प्रबंधन को गुरुवार सुबह मिली। जिसके बाद राहत बचाव टीमें मौके के लिए रवाना हुई। टीमों ने प्रभावित ग्रामीणों के ठहरने की व्यवस्था गांव के प्राथमिक विद्यालय में की। साथ राहत सामग्री भी दी। मोरी के तहसीलदार चमन ङ्क्षसह ने गांव में हुए भूस्खलन से क्षति के आंकलन की रिपोर्ट तैयार की।पुरोला के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी का कहना है कि गांव में माखन सिंह, सुप्रभात, जगवीर का मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ। जबकि माखन ङ्क्षसह का अन्न का कोठार भूस्खलन की जद में आया। जबकि सोनदास, दिनेश लाल, विक्रम ङ्क्षसह,चंद्र ङ्क्षसह के मकान को भी आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। तहसीलदार, पुलिस, एसडीआरएफ की टीम मौके पर हैं। खाद्य आपूर्ति विभाग को प्रभावितों को राहत सामग्री बांटने के निर्देश दिए गए हैं। भूस्खलन से नुकसान की रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

यह भी पढ़ें - जम्मू कश्मीर के लापता पर्यटक का शव बरामद, दोस्तों संग नोएडा से न्यू इयर सेलिब्रेट करने आया था औली

chat bot
आपका साथी