सैनिक दीपावली मेले की तैयारियां तेज

विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से सैनिक दीपावली मेला आजाद मैदान में 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रामलीला मैदान में तैयारियों तेज हो गई हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:03 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:03 PM (IST)
सैनिक दीपावली मेले की तैयारियां तेज
सैनिक दीपावली मेले की तैयारियां तेज

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से सैनिक दीपावली मेला आजाद मैदान में 26 अक्टूबर से एक नवंबर तक आयोजित किया जाएगा। इसके लिए रामलीला मैदान में तैयारियों तेज हो गई हैं। मेले के सफल संचालन के लिए मेला समिति का भी गठन किया। इसके साथ ही विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की महिला शाखा का गठन किया गया है। इसमे सैनिकों और पूर्व सैनिकों की पत्नियां पदाधिकारी हैं।

गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत मे विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति सूबेदार मेजर (सेवानिवृत) विरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वर्ष 2007 से उत्तरकाशी में सैनिक मेले का आयोजन होता आ रहा है। इस मेले में एकत्रित होने वाली धनराशि को समिति पूर्व सैनिकों, वीर वीरांगनाओं व उनके आश्रितों के कल्याणकारी योजनाओं पर खर्च करती है। पूर्व सैनिकों के बच्चों के लिए स्कालरशिप, पूर्व सैनिक के निधन पर आर्थिक मदर, दैवीय आपदा के प्रभावित पूर्व सैनिक को आर्थिक मदद, दूर दराज ग्रामीण क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य कैंप आयोजित किए जाते हैं। कोरोना के दौरान पूर्व सैनिकों ने डेढ़ लाख की राशन श्रमिकों को वितरित की।

उन्होंने कहा कि इस बार मेले में जूनियर और सीनियर छात्र-छात्राओं की सांस्कृतिक प्रतियोगिता, रांसो,तांदी व ढोल सागर प्रतियोगिता के अलावा आर्मी बैंड का प्रदर्शन होगा। इसके साथ ही जनपद की वीर नारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर जनपद के वरिष्ठ नागरिकों को भी सम्मानित किया जाएगा। मेले में लकी-ड्रा के जरिये कार, सोना, चांदी, स्कूटी आदि पुरस्कार रखा गया है। मेला समिति के अध्यक्ष सूबेदार मेजर (सेवानिवृत) मदन मोहन भट्ट ने कहा कि मेला का उद्देश्य सांस्कृतिक विरासत को बचाए रखना है। साथ ही छात्र-छात्राओं को मंच के माध्यम से उनके हुनर एवं आत्मविश्वास को जागृत करना है। इस मौके पर विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति कोषाध्यक्ष तेजमल शाह, सह सचिव बलवीर सिंह, मेला समिति सचिव कमल सिंह, सभासद गोविद गुसार्इं, गिरधारी लाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी