साढ़े पांच करोड़ से होंगे पुनर्निर्माण कार्य

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : गंगोत्री विधायक के आवास पर आयोजित निजी कार्यक्रम में पहुंचे स

By JagranEdited By: Publish:Thu, 20 Sep 2018 10:21 PM (IST) Updated:Thu, 20 Sep 2018 10:21 PM (IST)
साढ़े पांच करोड़ से होंगे पुनर्निर्माण कार्य
साढ़े पांच करोड़ से होंगे पुनर्निर्माण कार्य

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : गंगोत्री विधायक के आवास पर आयोजित निजी कार्यक्रम में पहुंचे सीएम त्रिवेंद्र ¨सह रावत ने यमुनोत्री धाम तथा धराली में होने वाले पुनर्निर्माण के प्रस्तावित कार्यो को लेकर अधिकारियों के साथ मंथन किया। सीएम त्रिवेंद्र ¨सह रावत ने कहा कि आपदा के दौरान जो नुकसान हुआ है, उसके पुनर्निर्माण के कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। इस मौके पर सीएम ने जिलाधिकारी से महत्वपूर्ण प्रस्तावित कार्यों के प्राक्कलन की प्रति भी मांगी।

सीएम त्रिवेंद्र ¨सह रावत ने आपदा के दौरान यमुनोत्री से जानकी चट्टी के बीच हुए नुकसान तथा धराली में खीर गंगा में आई बाढ़ से हुए नुकसान की जानकारी ली। इसके साथ इन स्थानों पर पुनर्निर्माण के लिए प्रस्तावित कार्यों को लेकर भी चर्चा की। ¨सचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि यमुनोत्री धाम में सुरक्षा के लिए 1.52 करोड़ का प्राक्कलन आपदा प्रबंधन के सचिव को भेज दिया गया है। इसमें यमुनोत्री धाम में सुरक्षात्मक कार्य होने हैं, जबकि जानकी चट्टी से यमुनोत्री तक स्टील गार्डर रे¨लग के लिए 94.23 लाख और जानकी चट्टी के पास यमुना नदी में सुरक्षात्मक कार्य के लिए 53 लाख का प्राक्कलन शासन को भेजा गया है। इसके साथ ही हर्षिल के निकट धराली में खीर गंगा से आई बाढ़ की सुरक्षा के लिए 55.59 लाख रुपये का प्रस्ताव भी आपदा प्रबंधन सचिव को भेजा गया है। लोनिवि के अधिकारियों ने सीएम को बताया कि आपदा के दौरान यमुनोत्री में एक पैदल पुल बह गया था। इस पुल को बनाने के लिए 94 लाख का प्राक्कलन बनाया गया है। साथ ही यमुनोत्री पैदल मार्ग भी राम मंदिर के निकट क्षतिग्रस्त हुआ। यह हिस्सा करीब दो किलोमीटर का है। इसके निर्माण के लिए 64 लाख का प्रस्ताव आपदा प्रबंधन सचिव को भेजा।

इस पर सीएम त्रिवेंद्र ¨सह रावत ने इन कार्यों के प्राक्कलन की प्रतियां उपलब्ध कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान, लोनिवि के अधीक्षण अभियंता अशोक कुमार, ¨सचाई विभाग के अधिशासी अभियंता जेबी सिल्वाल आदि मौजूद थे।

सीएम ने ढांढस बंधाया

गंगोत्री विधायक गोपाल रावत की माता के निधन पर शोक संवेदना एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सीएम त्रिवेंद्र ¨सह रावत, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला स्टेट प्लेन से चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग से उत्तरकाशी स्थित विधायक आवास पर पहुंचे। जहां उन्होंने विधायक गोपाल रावत के परिवार को ढांढस बंधाया और मृत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, जिपं अध्यक्ष जशोदा राणा, नेमचंद चंदोक, महामंत्री हरीश डंगवाल, लोकेंद्र बिष्ट, विजय संतरी, जिला महामंत्री हरीश डंगवाल, गुलाब ¨सह नेगी, सुधा गुप्ता, विजयपाल मखलोगा, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत आर्य सहित कई मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी