आर्थिक पैकेज को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल उत्तराकाशी ने आर्थिक पैक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 07:39 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 07:39 PM (IST)
आर्थिक पैकेज को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन
आर्थिक पैकेज को लेकर व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: जिला व्यापार मंडल और नगर व्यापार मंडल उत्तराकाशी ने आर्थिक पैकेज देने और कोविड क‌र्फ्यू को समाप्त करने की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने कहा कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर अमल नहीं करती हैं तो वह उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।

उत्तरकाशी हनुमान चौक पर धरना देते हुए व्यापारियों ने कहा कि विगत दो वर्षों से व्यापारी आर्थिक तंगी झेल रहा है, लेकिन सरकार ने व्यापारियों के लिए कोई आर्थिक पैकेज नहीं दिया है। कोविड में सबसे अधिक नुकसान व्यापारियों को झेलना पड़ा। नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चौहान ने कहा कि पहले लॉकडाउन और अब कोविड क‌र्फ्यू में अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद हैं। बावजूद इसके व्यापारियों को बिजली, पानी के बिल के साथ दुकान का किराया निरंतर देना पड़ रहा है। सरकार की ओर से कोई भी मदद नहीं की गई है, जबकि व्यापारियों ने इन समस्याओं से अवगत कराते हुए विभिन्न मदों के बिल माफ करने की मांग की थी। जिलाध्यक्ष सुभाष बडोनी ने कहा कि व्यापारी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा है। व्यापारी बैंकों का ऋण तक नहीं चुका पा रहे हैं। इसलिए व्यापारियों को आर्थिक पैकेज की जरूरत है। सरकार को इसको लेकर जल्द से जल्द निर्णय लेने की जरूरत है। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने कहा कि, अगर सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाए तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे। प्रदर्शन के दौरान जिला व्यापार मंडल के महामंत्री अजय प्रकाश बडोला, पारेश्वर सेवाल, मनमोहन थलवाल, मान सिंह गुसाई, उत्तम गुसार्इं, सोबेंद्र कलूड़ा, मंगल सिंह आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी