नाराज ऊर्जा निगम कर्मी फिर आंदोलन के मूड में

सरकार के आश्वासन के अनुरूप मांगे पूरी न होने पर विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने फिर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Sep 2021 10:53 PM (IST) Updated:Tue, 07 Sep 2021 10:53 PM (IST)
नाराज ऊर्जा निगम कर्मी  फिर आंदोलन के मूड में
नाराज ऊर्जा निगम कर्मी फिर आंदोलन के मूड में

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : सरकार के आश्वासन के अनुरूप मांगे पूरी न होने पर विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने फिर हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। मंगलवार को भागीरथी घाटी के महाप्रबंधक कार्यालय, धरासू पावर हाउस, पावर हाउस तिलोथ, मनेरी बांध तथा विद्युत वितरण खंड उत्तरकाशी में गेट मीटिग में 11 सितंबर से होने वाले आंदोलन की रणनीति पर विचार किया गया।

विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के कार्मिकों ने कहा समान कार्य समान वेतन व पुरानी व्यवस्था (एसीपी) समेत 14 सूत्रीय मांगों पर एक माह पहले सरकार ने पूरा करने के लिए समय दिया था। वह समय पूरा होने के बाद भी अभी तक ऊर्जा कार्मिकों की समस्याओं का कोई निवारण नहीं हुआ है। अब आगे आंदोलन की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने फिर छह अक्टूबर से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया। इसके साथ ही प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को गेट मीटिग आयोजित होगी। 11 सितंबर से शाम पांच बजे के बाद सभी सरकारी मोबाइल फोन बंद किए जाएंगे। 21 सितंबर से टूल डाउन पेन डाउन हड़ताल होगी। जबकि छह अक्टूबर की सुबह आठ बजे से पूरी तरह से हड़ताल की जाएगी। सभा की अध्यक्षता मोर्चा भागीरथी वैली से संदीप नेगी तथा संचालन मुकेश तोमर ने किया। सभा में पंकज सैनी ,यशपाल सिंह महर, मनोज कांडपाल, दीक्षा, श्याकी कुमार, अतुल कुमार, सावन रावत, एस चौधरी, प्रीतम सिंह तोमर मनीष खुल्बे, रोहित कुमार, देवेंद्र चौहान, आदेश त्यागी, महक सिंह, अजय तोमर अविनाश चौहान किशोर सिंह, नरेंद्र कुमार, राजेंद्र कारकी, सुखबीर सिंह, मनीष पेटवाल आदि ने भाग लिया। उत्तरकाशी में एसके थपलियाल विपिन राणा, अनंत कुशल गैरोला, इलम पंवार,नीरज, हिमांशु आदि ने भाग लिया।

पैकेज: ऊर्जा निगम कर्मियों ने की गेट मीटिग

नई टिहरी: ऊर्जा निगम के तीनों निगमों में कार्यरत उपनल संविदा कार्मिकों, पेंशनरों तथा हेल्प सेल्प की समस्याओं का निराकरण न होने पर उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा 31 अगस्त से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया है।

गेट मीटिग में कहा गया कि प्रत्येक मंगल व शनिवार को खंड व मंडल पर गेट मीटिग की जाएगी तथा 11 सितंबर से शाम पांच बजे से सुबह दस बजे तक तीन निगमों के कार्मिक सरकारी मोबाइल फोन बंद रखेंगे। 21 से 23 सितंबर तक टूल, पेन डाउन पर रहेंगे। छह अक्टूबर को कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। गेट मीटिग में राकेश कुमार, अनुज कुमार, राकेश बहुखंडी, विक्रम तोपवाल, राजेंद्र प्रसाद भट्ट, संजीव नेगी, सरोजनी देवी, मोनिका रावत आदि मौजूद थे। (संस)

chat bot
आपका साथी