भूस्खलन ने बढ़ायी यात्रियों की मुश्किलें

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : लगातार बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन क

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Oct 2021 06:45 PM (IST) Updated:Mon, 18 Oct 2021 06:45 PM (IST)
भूस्खलन ने बढ़ायी यात्रियों की मुश्किलें
भूस्खलन ने बढ़ायी यात्रियों की मुश्किलें

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : लगातार बारिश के कारण गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण कई स्थानों पर अवरुद्ध हुए। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सोमवार सुबह के दौरान दो घंटे और शाम चार बजे से लेकर रात तक बाधित रहा। जबकि यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग तीन स्थानों पर करीब पांच घंटे तक बाधित रहा।

शनिवार की रात से हो रही बारिश के चलते गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार सुबह नगुण बैरियर के पास भूस्खलन हुआ। यहां करीब दो घंटे तक राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित रहा। जबकि सोमवार की शाम चार बजे सुक्की टाप और धरासू बैंड के निकट भूस्खलन होने से राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हुआ। बारिश के चलते राजमार्ग को सुचारू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग खरादी, किसाला और कुथनौर के पास बाधित हुआ। राजमार्ग के बाधित होने से स्थानीयजनों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ा। खरसाली और जानकी चट्टी से वापस लौट रहे यात्रियों को भी राजमार्ग खुलने का इंतजार करना पड़ा। बारिश के कारण जिले में दस संपर्क मार्ग भी बाधित हो गए हैं। कंडीसौड़ के पास दो घंटे बंद रहा गंगोत्री हाईवे

- जेसीबी मशीन देर से पहुंचने से परेशान रहे यात्री

संवाद सूत्र, कंडीसौड़: भारी बारिश के बीच जारी रेड अलर्ट के बावजूद बीआरओ की उदासीनता एवं आलवेदर रोड निर्माण कंपनी एबीसीआइ के गैर जिम्मेदाराना रवैये से मात्र एक चीड़ के पेड़ एवं कुछ पत्थरों के सड़क पर आने से दो घंटे तक कंडीसौड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग बंद रहा। राजस्व उप-निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह रावत के मौके पर पहुंचने के बाद कंपनी की जेसीबी मशीन मंगाई गई तब जाकर पेड़ हटाने पर मार्ग खुल पाया। पैकेज: फोटो- बोल्डर गिरने से बदरीनाथ राजमार्ग पर यातायात रोका देवप्रयाग: ऋषिकेश - बदरीनाथ राजमार्ग पर पहाड़ से बोल्डर गिरने के कारण वाहनों का संचालन प्रतिबंधित कर दिया है। वाहनों को मलेथा से चाका होकर डायवर्ट किया गया है।

सोमवार को भारी बारिश के कारण देवप्रयाग और ऋषिकेश के बीच बदरीनाथ राजमार्ग पर पहाड़ से भारी बोल्डर और मलबा गिरने से वाहनों के लिए खतरा बन गया था। कई स्थानों पर भूस्खलन की आशंका को देखते हुए देवप्रयाग पुलिस ने देवप्रयाग से ऋषिकेश की तरफ से वाहन नहीं जाने दिए। ऋषिकेश से भी देवप्रयाग की तरफ आने वाले वाहनों को रोक दिया गया। देवप्रयाग थानाध्यक्ष संजय मिश्रा ने बताया कि सुरक्षा को देखते हुए यातायात बंद किया गया है। मलेथा से चाका होते हुए गंतव्य तक पहुंचा जा सकता है।

फोटो - देवप्रयाग के पास बदरीनाथ राजमार्ग पर सड़क पर पड़े पत्थरों के बीच से गुजरता वाहन। जागरण

chat bot
आपका साथी