उत्‍तरकाशी में महिला ने धारदार हथियार से पति पर किया वार, मौके पर हुई मौत

उत्‍तरकाशी जिले के बड़कोट तहसील के हिमरौल गांव में महिला ने धारदार हथियार से अपने पति पर वार किया जिससे महिला के पति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान को दी।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 09:59 AM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 09:59 AM (IST)
उत्‍तरकाशी में महिला ने धारदार हथियार से पति पर किया वार, मौके पर हुई मौत
उत्‍तरकाशी में महिला ने धारदार हथियार से पति पर किया वार, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

संवाद सूत्र नौगांव (उत्तरकाशी)। बड़कोट तहसील के राजस्व क्षेत्र हिमरौल गांव में एक महिला ने कुल्हाड़ी से गर्दन पर वार कर पति की हत्या कर दी है। महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर राजस्व पुलिस ने गिरफ्तार कर दिया है। महिला ने एक माह की बच्ची भी है।

जानकारी के अनुसार से जसपाल (22) पुत्र बच्चन सिंह राणा निवासी हिमरौल ने डेढ़ वर्ष पहले कंडीसौड़ की काजल से प्रेम विवाह किया, जिसके बाद जसपाल और काजल ने अपने परिवार से अलग होकर गृहस्थी जोड़नी शुरू की। गत 11 मई को उनके घर में एक बच्ची ने जन्म लिया तो घर में खुशी का माहौल हुआ। लेकिन, सोमवार रात को घटित घटना ने पूरे गांव की नींद उड़ा दी। सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे काजल ने पड़ोसियों को सूचना दी कि उसके पति को कुछ हो गया है।

जब ग्रामीण एकत्र हुए तो उन्होंने देखा कि घर के अंदर बिस्तर पर लेटे हुए जसपाल की गर्दन पर धारदार हथियार से गहरे घाव हैं, जिसके बाद सूचना उन्होंने उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान को दी। रात को ही राजस्व पुलिस गांव में पहुंचे, लेकिन रात को महिला ने हत्या की बात नहीं कबूली। जब सुबह ग्रामीणों के दबाव के बाद राजस्व पुलिस सख्ती से पूछताछ की तो तब महिला ने स्वीकारा। साथ ही जिस कुल्हाड़ी से महिला ने अपने पति की गर्दन पर वार किया था उस कुल्हाड़ी को महिला की निशादेही पर झाड़ियों से बरामद किया गया। नायब तहसीलदार जेएस चौहान ने बताया कि महिला को गिरफ्तार किया गया है।

मामले की जांच की जा रही। मामला प्रेम प्रसंग का भी हो सकता है। मामले की सही तरीके से विवेचना के लिए रेगुलर पुलिस को मुकदमा हस्तांतरित किया जा रहा है। काजल और जयपाल की फरवरी 2020 में शादी हुई थी। काजल ने जयपाल से अपने घर से भाग कर शादी की थी। तब से काजल अपने मायके भी नहीं गई।

यह भी पढ़ें-Pankaj Bhatt murder case: पुलिस ने गटर खुदवाकर बरामद किया नींद की गोलियों का रैपर, 15 दिनों से जेल में बंद है आरोपित पत्‍नी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी