उत्तरकाशी: किशोरी को अकेला देख घर में घुसा युवक, डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म; गिरफ्तार

बडकोट थाना क्षेत्र के सीमांत गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक ने किशोरी के साथ इस दरिंदगी को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफमुकदमा दर्ज किया।

By Raksha PanthariEdited By: Publish:Sun, 29 Nov 2020 01:31 PM (IST) Updated:Sun, 29 Nov 2020 06:29 PM (IST)
उत्तरकाशी: किशोरी को अकेला देख घर में घुसा युवक, डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म; गिरफ्तार
उत्तराकाशी में युवक ने किशोरी से किया दुष्कर्म।

उत्तरकाशी, जेएनएन। उत्तरकाशी में बडकोट थाना क्षेत्र के सीमांत गांव में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। गांव के ही एक युवक ने किशोरी के साथ इस दरिंदगी को अंजाम दिया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म सहित पोक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया। साथ ही उसे गांव से ही गिरफ्तार किया है। 

दरअसल, बीते शुक्रवार को पीड़ित किशोरी के पिता किसी काम से गांव से बाहर गए हुए थे। इस दौरान वो घर पर अकेली थी। किशोरी को घर में अकेला पाकर गांव का ही 19 वर्षीय युवक उसके घर जा पहुंचा। उसने किशोरी को डाया-धमकाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इसी बीच पीड़ित किशोरी के पिता घर पहुंच गए। उन्हें देखते ही युवक मौके से फरार हो गया। 

बडकोट थाने के थाना निरीक्षक दिगपाल कोहली ने बताया कि पीड़ित किशोरी के पिता की तहरीर पर आरोपित सोहन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। साथ ही दबिश देकर युवक को पुलिस ने गांव से ही गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: देहरादून: चालक ने महिला से की छेड़छाड़ फिर सुनसान इलाके में ले जाने की कोशिश, जोखिम भरा कदम उठाकर बचाई आबरू

chat bot
आपका साथी