Video: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन, मलबा और पत्थर गंगोत्री राजमार्ग तक पहुंचे

बृहस्पतिवार की शाम छह बजे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन का कुछ मलबा और पत्थर गंगोत्री राजमार्ग तक पहुंचे। वह तो शुक्र रहा कि भूस्खलन के दौरान कोई राजमार्ग पर नहीं था।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 10:17 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 11:21 PM (IST)
Video: यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन, मलबा और पत्थर गंगोत्री राजमार्ग तक पहुंचे
बुधवार रात को भी जनपद के कई क्षेत्रों में बारिश हुई, जिसके कारण भूस्खलन हुआ। गं

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : बृहस्पतिवार की शाम छह बजे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू बैंड के पास भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन का कुछ मलबा और पत्थर गंगोत्री राजमार्ग तक पहुंचे। वह तो शुक्र रहा कि भूस्खलन के दौरान कोई राजमार्ग पर नहीं था।

सीमांत जनपद उत्तरकाशी में मंगलवार रात से बारिश हो रही। बुधवार रात भी जनपद में कई जगह बारिश और भूस्खलन हुआ। गंगोत्री-यमुनोत्री राजमार्ग सहित जिले की 42 सड़कें बंद हुई।गंगोत्री हाईवे सुचारू कर दिया गया, जबकि यमुनोत्री हाईवे अभी भी बंद है।@JagranNews @MygovU #UttarakhandDisaster pic.twitter.com/dZ7AX3V6xN— amit singh (@Join_AmitSingh) July 30, 2021

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बृहस्पतिवार की सुबह तीन स्थानों पर बंद हुआ था। राजमार्ग दोपहर डेढ़ बजे सुचारू हुआ। लेकिन, शाम छह बजे धरासू बैंड के पास राजमार्ग पर भारी भूस्खलन हुआ है। जिससे राजमार्ग पूरी तरह से बंद हुआ। भूस्खलन की सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन की टीम भी सक्रिय हुई। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के बड़कोट खंड की टीम और आलवेदर रोड की कटिंग करने वाली कंपनी की टीम मौके पर पहुंची तथा राजमार्ग को सुचारू करने में जुटी।

आलवेदर रोड की कटिंग के कारण धराूस बैंड के पास भूस्खलन जोन काफी लंबे समय से बना हुआ है। इससे यमुनोत्री व गंगोत्री राजमार्ग कई बार बाधित हो चुका है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि धरासू यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित हुआ। सुरक्षा की ²ष्टि से ब्रह्मखाल और धरासू के पास आवाजाही करने वालों को नियंत्रित किया जा रहा है। राजमार्ग खुलने में शुक्रवार तक का समय लग सकता है।

स्थानीय युवाओं की संवेदनशीलता

उत्तरकाशी। बृहस्पतिवार को गंगोत्री और यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन के दो वीडियो सामने आए हैं। जिसमें एक वीडियो गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुबह के दौरान बंदरकोट के पास भूस्खलन से राजमार्ग का पुश्ता ढहने का है। जबकि दूसरा वीडियो बृहस्पतिवार की शाम का धरासू बैंड के पास का है। आवाजाही करने वाले स्थानीय युवाओं को पहले भी भूस्खलन होने का अहसास हो गया था, जिसके कारण उन्होंने दोनों ओर से आवाजाही भी रोकी। साथ ही वीडियो बनाया। जिससे भूस्खलन के दौरान आवाजाही करने वाले सभी वाहन चालक व अन्य सतर्क हो गए।

यह भी पढ़ें- बारिश से रिहायशी कालोनियों में हो रहा नुकसान, खौफ पैदा कर रही रिस्पना और बिंदाल

chat bot
आपका साथी