हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने किए गंगोत्री धाम के दर्शन

हाईकोर्ट के न्यायाधीश लोकपाल सिंह ने अपने परिवार के साथ गंगोत्री धाम के दर्शन किए।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 04:46 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 01:41 AM (IST)
हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने  किए गंगोत्री धाम के दर्शन
हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने किए गंगोत्री धाम के दर्शन

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : हाईकोर्ट के न्यायाधीश लोकपाल सिंह ने अपने परिवार के साथ गंगोत्री धाम के दर्शन किए। साथ ही गंगा घाटी की सुंदरता की अनुभूति को भी महसूस किया। इससे पहले उन्होंने यमुनोत्री धाम के दर्शन भी किए।

शुक्रवार को गंगोत्री धाम में हाईकोर्ट के न्यायाधीश लोकपाल सिंह पहुंचे, जहां तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। साथ ही गंगोत्री मंदिर और गंगा तट पर विशेष पूजा अर्चना की। इस मौके पर उन्होंने गंगोत्री, गोमुख के बारे में जानकारी ली। साथ ही गंगोत्री व गंगा घाटी के प्राकृतिक ²श्य को देखकर प्रफुल्लित और आनंदित हुए। उन्होंने तीर्थ पुरोहितों से कहा कि यहां का मौसम, यहां की जलवायु और यहां की सुंदरता वास्तव में मनमोहक है। यह ऋषियों व देव तुल्य ब्राह्मणों की धरती है।

chat bot
आपका साथी