पर्वतारोही सविता को गढ़ गौरव सम्मान

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी श्री आदर्श रामलीला समिति उत्तरकाशी की ओर से युवा पर्वतारोह

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 06:43 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 06:43 PM (IST)
पर्वतारोही सविता को गढ़ गौरव सम्मान
पर्वतारोही सविता को गढ़ गौरव सम्मान

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : श्री आदर्श रामलीला समिति उत्तरकाशी की ओर से युवा पर्वतारोही सविता कंसवाल को उत्तराखंड गढ़ गौरव सम्मान दिया गया।

उत्तरकाशी लौंथरू गांव निवासी सविता कंसवाल ने एवरेस्ट मैसिफ एक्सपिडीशन के तहत दुनिया की चौथी सबसे ऊंची चोटी माउंट ल्होत्से (8516) पर तिरंगा लहराया। इस चोटी पर तिरंगा लहराने वाली सविता कंसवाल भारत की दूसरी महिला पर्वतारोही हैं। इसके साथ ही इसी सप्ताह सविता ने द्रौपदी का डांडा (5680 मीटर) चोटी का दूसरी बार आरोहण किया है। सम्मान समारोह के दौरान श्री आदर्श रामलीला समिति उत्तरकाशी की ओर सविता कंसवाल के संघर्ष भरे जीवन के बारे में दर्शकों को बताया कि किस तरह से सविता कंसवाल ने विकट परिस्थितियों से निकलकर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया है। रामलीला समिति की ओर सविता कंसवाल को उत्तराखंड गढ़ गौरव सम्मान का स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र, श्रीराम कवच दिया गया। इस मौके पर रामलीला समिति के संरक्षक रमेश चौहान, संयोजक जयेंद्र पंवार, अंबिका पुरी, मीडिया समन्वयक अजय प्रकाश बडोला, समिति के अध्यक्ष गजेंद्र मटूड़ा, महासचिव ब्रह्मानंद नौटियाल संयुक्त सचिव विजय प्रकाश भट्ट, अरविद राणा आदि मौजूद थे।

उधर श्री आदर्श रामलीला समिति की ओर से आयोजित गढ़वाली बोली में रामलीला मंचन में शनिवार को कलाकारों ने मंच पर दर्शकों को मित्रता की शिक्षा दी। रामलीला के माध्यम से कलाकारों ने दर्शकों को बताया कि अच्छा मित्र वह है जो विपत्ति में अपने मित्र का साथ निभाकर उसके दुखों का निवारण करें। भगवान राम-लक्ष्मण, माता सीता की खोज में ऋष्यमूक पर्वत आ पहुंचे। जहां उनकी मुलाकात सुग्रीव के साथ होती है। इस दौरान सुग्रीव भगवान राम को अपने दुखों के बारे में बताते हैं। जिससे भगवान राम उनके दुख को दूर करने के लिए किशकिदा के राजा बाली का वध कर अपनी मित्रता निभाते हैं। इस मौके पर मुख्य अतिथि प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री प्रताप रावत ने कहा कि गढ़वाली बोली में रामलीला का यह प्रयास बहुत सराहनीय है। इससे अन्य क्षेत्रों की रामलीला समिति भी प्रेरित होंगी और अपने क्षेत्रों में गढ़वाली बोली में रामलीला का मंचन होगा। इस मौके पर ग्राम प्रधानों में महेश नौटियाल, सुरेश रावत, शमशेर सिंह, प्रथम सिंह नेगी, नरेश चौहान, संदीप सेमवाल, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह चौहान, महामंत्री सुभाष कुंवर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी