गंगोत्री विधायक ने मुंबई स्थित उत्तराखंड भवन में फहराया तिरंगा

उन्होंने कहा कि भारत अब तेजी आगे बढ़ रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत स्थिति में पहुंचा है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिक होने के नाते हम सब की साझी जिम्मेदारी है कि संविधान के मूल तत्वों की रक्षा के लिए तत्पर रहें।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 26 Jan 2021 06:47 PM (IST) Updated:Tue, 26 Jan 2021 06:47 PM (IST)
गंगोत्री विधायक ने मुंबई स्थित उत्तराखंड भवन में फहराया तिरंगा
गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने मुंबई स्थित उत्तराखंड भवन में फहराया तिरंगा।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। मंगलवार को देश के 72वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने मुंबई स्थित उत्तराखंड भवन में ध्वजारोहण कर उत्तराखंड भवन के समस्त कर्मियों और आंगतुकों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने प्रदेश व देशवासियों को भी इस मौके पर बधाई संदेश प्रेषित किया। देश के 72वें गणतंत्र दिवस के सुअवसर पर गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने मुंबई स्थित उत्तराखंड भवन परिसर में ध्वजारोहण किया।

गौरतलब है कि अपने उपचार के लिए गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत बीते दिनों से मुंबई में हैं। मंगलवार को गणतंत्र दिवस के पावन मौके पर गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत उत्तराखंड भवन की ओर से आयोजित गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने उत्तराखंड भवन मुंबई के कर्मियों, मेहमानों के साथ कार्यक्रम में शिरकत करते हुए ध्वजारोहण किया।

अपने संबोधन में गंगोत्री विधायक गोपाल सिंह रावत ने कहा कि यह देश आज 72वां गणतंत्र दिवस मना रहा है यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि 1947 में हमें अंग्रेजों से आजादी जरूर मिल गई थी, लेकिन इतने बड़े देश को एक सूत्र में बांधकर संचालित करने का श्रेय हमारे संविधान को जाता है और यह 26 जनवरी 1950 को वह महत्वपूर्ण दिन था जब हमें हमारा संविधान मिला जो दुनिया का सबसे बेहतरीन संविधान साबित हुआ, जिसकी बदौलत 120 करोड़ से अधिक आबादी का देश एकसूत्र में बंधा हुआ है। 

उन्होंने कहा कि भारत अब तेजी आगे बढ़ रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत स्थिति में पहुंचा है। उन्होंने कहा कि देश के नागरिक होने के नाते हम सब की साझी जिम्मेदारी है कि संविधान के मूल तत्वों की रक्षा के लिए तत्पर रहें। 

यह भी पढ़ें-उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में विधानसभा अध्यक्ष ने फहराया तिरंगा, मेधावियों को किया सम्मानित

chat bot
आपका साथी