32 घंटे बाद सुचारू हुआ गंगोत्री हाईवे

भूस्खलन से अवरुद्ध हुआ गंगोत्री हाईवे 32 घंटे बाद सुचारू हो सका।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 13 Aug 2020 06:16 AM (IST)
32 घंटे बाद सुचारू हुआ गंगोत्री हाईवे
32 घंटे बाद सुचारू हुआ गंगोत्री हाईवे

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : भूस्खलन से अवरुद्ध हुआ गंगोत्री हाईवे 32 घंटे बाद सुचारू हो सका। हाईवे को सुचारू करने के लिए सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) की टीम मंगलवार की सुबह से जुट गई थी।

बीती सोमवार की रात को जनपद के भटवाड़ी और यमुनोत्री क्षेत्र में मूसलधार बारिश हुई थी। बारिश से थिरांग के पास भारी भूस्खलन हुआ। भारत-चीन सीमा सहित गंगोत्री धाम और उपला टकनौर क्षेत्र का संपर्क भी कटा। लेकिन, बीआरओ की टीम ने युद्ध स्तर पर हाईवे को खोलने का कार्य किया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि हाईवे सुचारू हो चुका है। छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही भी सुचारू हो गई है। बीआरओ सहित आपदा प्रबंधन की टीम पूरी तरह से अलर्ट है।

chat bot
आपका साथी