स्वास्थ्य महानिदेशक के घेराव को बनाई रणनीति

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 05:19 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 11:05 PM (IST)
स्वास्थ्य महानिदेशक के घेराव को बनाई रणनीति
स्वास्थ्य महानिदेशक के घेराव को बनाई रणनीति

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों ने पदोन्नति सहित अन्य मांगों को लेकर मंगलवार को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इसके साथ ही जिला अस्पताल उत्तरकाशी परिसर में धरना प्रदर्शन किया। बैठक में तय किया कि 29 जुलाई को देहरादून में स्वास्थ्य महानिदेशक का घेराव करेंगे।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी संघ उत्तरकाशी के अध्यक्ष महेंद्र सिंह पडियार ने कहा कि चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति का मामला लंबे से लटका हुआ है। जबकि उद्यान विभाग की भांति माली को टेक्निकल करते हुए सहायक बनाया है। इसी तर्ज पर स्वास्थ्य विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति की जानी थी। दो बार लिखित समझौता भी हुआ है। उसके बाद भी पदोन्नति की फाइल वापस लौटा दी गई है। धरना प्रदर्शन करने वालों में शैलेंद्री देवी, जलमी देवी, कुसुम देवी, इंद्रा देवी, विजय पाल, बिहारी लाल, प्रदीप असवाल, संजय सिंह, जोगेंद्र सिंह पडियार, अवतार सिंह, आकाश पयाल, अर्जुन सिंह पडियार, महेंद्र सिंह सजवाण, केशर सजवाण, वीर सिंह पडियार, गोपी पंवार, शंकरानंद पुरी, गैणा लाल, चिरंजी लाल, परमानंद बलूनी आदि मौजूद थे। दो घंटे कार्य बहिष्कार पर रहे कर्मचारी

नई टिहरी : चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ टिहरी मंगलवार को दूसरे दिन भी दो घंटे के कार्य बहिष्कार पर रहा। मंगलवार को भी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मंगललाल आर्य के नेतृत्व में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में एकत्रित हुए और उपस्थिति पंजिका पर हस्ताक्षर करने के बाद सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। कर्मचारियों का कहना है कि वह लंबे समय से मांगों के निराकरण की मांग करते आ रहे हैं लेकिन अभी तक उनकी मांगों का समाधान नहीं किया गया। आहार भत्ता दिए जाने, ग्रेड पे बढाए जाने व उद्यान विभाग में माली की भांति पदोन्नति किए जाने की मांग को लेकर चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों ने चरणबद्ध आंदोलन के तहत मंगलवार को दूसरे दिन भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर भगवती प्रसाद भद्री, आनंद मोहन उनियाल, रामप्रकाश भट्ट, मणीलाल, प्रदीप लाल, उम्मेद सिंह रावत, माला देवी आदि मौजूद थे।

श्रीनगर गढ़वाल: श्रीनगर मेडिकल कालेज में चतुर्थ वर्गीय राज्य कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीनगर के अध्यक्ष राजेंद्र रावत के नेतृत्व में आंदोलित कर्मचारियों ने बेस अस्पताल परिसर में मांगों को लेकर धरना देते हुए प्रदर्शन भी किया। सुबोधिनी देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के जिलाध्यक्ष नागेश, महामंत्री मुकेश सिंह रावत, राजेंद्र रावत, अनुसूया प्रसाद, वीरेंद्र आदि ने विचार व्यक्त किए।

chat bot
आपका साथी