यमुनोत्री मार्ग पर चाक-चौबंद हैं व्यवस्थाएं: डीएम

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित औ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 06:05 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 06:05 PM (IST)
यमुनोत्री मार्ग पर चाक-चौबंद हैं व्यवस्थाएं: डीएम
यमुनोत्री मार्ग पर चाक-चौबंद हैं व्यवस्थाएं: डीएम

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्रा ने यमुनोत्री धाम सहित राष्ट्रीय राजमार्ग का निरीक्षण किया। इस दौरान यमुनोत्री दर्शन को पहुंचे श्रद्धालुओं ने इतने कम समय में सुचारू व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और पुलिस अधीक्षक मणिकांत ने विभिन्न राज्यों से दर्शन को पहुंचे यात्रियों को बधाई दी और उनसे कोविड नियमों का पालन करने की अपील की।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि निरीक्षण के दौरान यात्रा पड़ावों पर आधारभूत सुविधाएं चाक-चौबंद मिली। कोविड प्रोटोकाल को लेकर यात्रा मार्गों व मंदिर परिसर में जागरूकता फ्लेक्सी, बैनर साइन बोर्ड, उचित दूरी को लेकर पुख्ता व्यवस्था पाई गई। इसके अतिरिक्त धाम परिसर में पर्याप्त पुलिस जवान की भी तैनाती की गई। कोविड केयर सेंटर यमुनोत्री धाम में जीवन रक्षक दवाओं के साथ ही पर्याप्त आक्सीजन, मास्क और सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है। जानकीचट्टी में तात्कालिक व्यवस्था के लिए आक्सीजन युक्त दो बेड भी लगे हैं, जिसे और बढ़ाने के निर्देश सीएमओ को दिए गए हैं। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने यमुनोत्री धाम मंदिर में मां यमुना की पूजा-अर्चना कर जनपद वासियों की खुशहाली की कामना की। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के दोनों धाम में बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं का आनलाइन पास होना अनिवार्य है, जिन श्रद्धालुओं की कोरोना जांच नहीं हुई है। उनकी जांच जनपद की सीमा पर लगी चेक पोस्ट पर स्वास्थ्य टीम की ओर की जा रही है। इस दौरान एसडीएम बड़कोट शालिनी नेगी, सीओ बड़कोट, तहसीलदार चमन सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी