भागीरथी में प्रवाहित किया जा रहा स्टोन क्रशर का डिस्चार्ज

शनिवार को डुंडा ब्लॉक के उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ने भागीरथी नदी के किनारे मातली में लगे स्टोन क्रशर की जांच की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 10:06 PM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 10:06 PM (IST)
भागीरथी में प्रवाहित किया जा रहा स्टोन क्रशर का डिस्चार्ज
भागीरथी में प्रवाहित किया जा रहा स्टोन क्रशर का डिस्चार्ज

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: शनिवार को डुंडा ब्लॉक के उप जिलाधिकारी आकाश जोशी ने भागीरथी नदी के किनारे मातली में लगे स्टोन क्रशर की जांच की। इस दौरान क्रशर का डिस्चार्ज नदी में प्रवाहित होते पाया गया। यहां तक कि बिना अनुमति क्रशर संचालक ने भागीरथी (गंगा) नदी के बीचोंबीच अस्थायी मार्ग बना लिया है। एसडीएम ने कहा कि खामियों की रिपोर्ट तैयारकर जिलाधिकारी को भेजी जा रही है।

उच्च न्यायालय और जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर उप जिलाधिकारी आकाश जोशी के नेतृत्व में सिचाई विभाग, खनन अधिकारी और राजस्व की टीम मातली स्थित स्टोन क्रशर के निरीक्षण को पहुंची। निरीक्षण के दौरान क्रशर का डिस्चार्ज नदी में प्रवाहित किया जाना पाया गया। इसके अलावा धर्मकांटा, हरित पट्टे सहित अन्य कई खामियां भी मिली। इसके अलावा अनाधिकृत रूप से नदी के बीचोंबीच अस्थायी मार्ग बनाया गया है। जिसे लेकर टीम की ओर से नियमावली के अनुसार चालान की आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। निरीक्षण टीम में खनन अधिकारी डीएस चंद, सहायक अभियंता सिचाई शशी प्रकाश जयसवाल, राजस्व निरीक्षक रणवीर सिंह पंवार, उप राजस्व निरीक्षक कुलदीप कुमांई शामिल थे।

chat bot
आपका साथी