दिव्यांग दिनेश और अनुराग को किया सम्मानित

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से दिव्यांगजनों को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 03 Dec 2020 09:41 PM (IST) Updated:Thu, 03 Dec 2020 09:41 PM (IST)
दिव्यांग दिनेश और अनुराग को किया सम्मानित
दिव्यांग दिनेश और अनुराग को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर समाज कल्याण एवं परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से दिव्यांगजनों को संबोधित किया। इस मौके पर दो दिव्यांगों को सम्मानित किया गया है।

जनपद स्तर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विश्व दिव्यांग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए दक्ष दिव्यांग कर्मचारी का राज्य स्तरीय पुरस्कार उद्योग विभाग के प्रधान सहायक दिनेश लाल को दिया। जबकि स्वरोजगार कर रहे दिव्यांग राज्य स्तरीय पुरस्कार बडकोट के खांड गांव निवासी अनुराग हराण प्रदान किया गया। दोनों दिव्यांगजनों को पांच-पांच हजार रुपए का चैक, मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के शासकीय कार्यालयों तथा जनपद के समस्त विकास खंड, तहसील व विकास भवन आदि कार्यालयों में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए व्हीलचेयर रखी जाएं, ताकि उनको कार्यालय आवागमन में कोई असुविधा न हो। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी डंडरियाल, राज्य दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य सुरेंद्र सिंह रावत, निदेशक उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ विजय संतरी, कन्हैया रमोला आदि मौजूद रहे। दिव्यांगों ने दी लोकगीतों की प्रस्तुति

संवाद सूत्र, नौगांव : विजया दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान तुनाल्का में विश्व दिव्यांग दिवस मनाया गया। जिसमें दिव्यांगों ने कई गीतों की प्रस्तुति दी तथा नृत्य किया। दिव्यांग बच्चों के गीतों की प्रस्तुति पर संस्थान के कर्मचारी भी झूम उठे।

कार्यक्रम में दिव्यांग कुशपाल सिंह राणा ने कहा कि सभी दिव्यांगों को सकारात्मक सोच और हौसले के साथ आगे बढ़ना है। इस मौके पर उन्होंने अच्छा चलता हूं दुआओं में याद रखना., गीत की शानदार प्रस्तुति दी। संस्थान के अध्यापक नकुल आर्य ने कहा कि दिव्यांगता के प्रति कुछ नहीं की धारणा हटानी होगी। उन्होंने आमजनों से अपील की है कि जरूरतमंद दिव्यांगों को सहयोग करें। इस मौके पर दिव्यांग सोहनदास ने रंवाई लोकगीत लस्सी पस्सी खीर बजीर जगमोहन, घास काटी रौणियांस, तेरी पतली कमर पैन जींस पेंट.., की प्रस्तुति दी। दिव्यांग जगमोहन सिंह ने तेरी उजाली मुखड़ी पार मेरी नजर ठैरी.., तथा ललीता ने हे गुमान कृष्ण आरती करूं मैं तेरी आदि प्रस्तुति दी।

इस मौके पर संस्थान के प्रबंधक विरेंद्र जोशी, अध्यक्ष विजया जोशी, प्रधानाचार्य अरविद रमोला, हरदयाल रावत, आरती गैरोला आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी