दफ्तरों में खाली मिली अधिकारी-कर्मचारियों की कुर्सी

सीमांत जिला उत्तरकाशी में विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की कार्यशैली नहीं सुधर रही है। अधिकांश अधिकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जब मुख्य विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारियों ने विभागों का निरीक्षण किया तो कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 09:24 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 09:24 PM (IST)
दफ्तरों में खाली मिली अधिकारी-कर्मचारियों की कुर्सी
दफ्तरों में खाली मिली अधिकारी-कर्मचारियों की कुर्सी

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी: सीमांत जिला उत्तरकाशी में विभागीय अधिकारी और कर्मचारियों की कार्यशैली नहीं सुधर रही है। अधिकांश अधिकारी कर्मचारी समय पर कार्यालय नहीं पहुंचते। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर जब मुख्य विकास अधिकारी और उप जिलाधिकारियों ने विभागों का निरीक्षण किया तो कई विभागीय अधिकारी और कर्मचारी नदारद मिले।

मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार ने विकास भवन में संचालित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता जल संस्थान अनुपस्थित पाए गए। ईई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। आरईएस में दो और जिला विकास अधिकारी कार्यालय में एक कार्मिक अनुपस्थित मिला। सभी कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। एसडीएम भटवाड़ी चतर सिंह चौहान ने भी तहसील भटवाड़ी का निरीक्षण किया गया, जिसमें खंड विकास अधिकारी कार्यालय में सात कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। सभी के स्पष्टीकरण तलब किए गए। पुरोला में एसडीएम सोहन सैनी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी कार्यालय पुरोला में मनरेगा सेल के चार अवर अभियंता व एक अनुसेवक अनुपस्थित पाए गए। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में कार्यरत कुल 11 कार्मिकों में से एक कार्यशाला परिचारक और दो रात्रि चौकीदार को छोड़कर आठ कार्मिक अनुपस्थित पाए गए, जिनकी वेतन रोकने की संस्तुति की गई है। ऊर्जा निगम में डाटा एंट्री आपरेटर एक और कार्यालय सहायक अनुपस्थित पाए गए। जल संस्थान के सहायक लेखाकार एक, कनिष्ठ सहायक तीन अनुपस्थित पाए गए। पीएमजीएसवाई के भी आठ कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। इनमें वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सहित प्रधान सहायक और चार वरिष्ठ सहायक, एक प्रारूपकार व एक अन्य कर्मी अनुपस्थित पाए गए। सभी कार्मिकों के जवाब तलब किए गए है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि औचक निरीक्षण के दौरान 93 अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कार्यालयी कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी कर्मचारियों का माह अक्टूबर का वेतन आहरण पर रोक लगा दी गई है। साथ सभी का स्पष्टीकरण भी मांगा गया है।

chat bot
आपका साथी