केंद्रीय राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने किया अंतिम चौकियों का दौरा, बढ़ाया जवानों का मनोबल

केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के डीजी एसएस देशवाल दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी की नेलांग घाटी पहुंचे जहां उन्होंने नेलांग सहित अग्रिम चौकियों का दौरा किया। साथ ही सेना और आइटीबीपी के जवानों का मनोबल बढ़ाया।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 08:17 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 11:36 PM (IST)
केंद्रीय राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने किया अंतिम चौकियों का दौरा, बढ़ाया जवानों का मनोबल
केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू ने सेना और आइटीबीपी के जवानों का मनोबल बढ़ाया।

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू और भारत तिब्बत सीमा पुलिस के डीजी एसएस देशवाल दो दिवसीय दौरे पर उत्तरकाशी की नेलांग घाटी पहुंचे, जहां उन्होंने नेलांग सहित अग्रिम चौकियों का दौरा किया। साथ ही सेना और आइटीबीपी के जवानों का मनोबल बढ़ाया। वह शुक्रवार को टिहरी झील में साहसिक खेल अकादमी का उद्घाटन करेंगे।  

गुरुवार की सुबह हेलीकॉप्टर से केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरण रिजिजू भारत-चीन सीमा पर स्थित नेलांग घाटी में पहुंचे। जहां केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू और आइटीबीपी के डीजी एसएस देशवाल का गार्ड ऑफ ऑनर के साथ स्वागत किया गया। रिजिजू आइटीबीपी के डीजी और सैन्य अधिकारियों से अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा और गतिरोध की स्थिति पर चर्चा की। इसके अलावा रिजिजू ने आइटीबीपी के जवानों की समस्याएं भी जानी। साथ ही नेलांग, नागा सहित अग्रिम चौकियों का भी दौरा किया।

यह भी पढ़ें- इन्होंने कोरोनाकाल में जरूरतमंदों के घर तक पहुंचाए भोजन के पैकेट, एप तैयार कर दी थी राहत

रिजिजू नेलांग में आइटीबीपी कैंप में ही रात्रि विश्राम करेंगे। शुक्रवार सुबह नेलांग से टिहरी के लिए रवाना होंगे। टिहरी झील में आइटीबीपी के साहसिक खेल अकादमी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री तीरथ ङ्क्षसह रावत का पहुंचना भी प्रस्तावित है। 

शादी को यादगार बनाने  को रौपी समलौंण पौधा

पौड़ी: विकासखंड थलीसैंण के पट्टी कंडारस्यूं के पाटुली गांव में सुंदरमणी गोदियाल की पुत्री बबली की शादी के पल को यादगार बनाते हुए वर-वधु ने घर के आंगन में समलौंण पौधा रोपा। पौधा के संरक्षण की जिम्मेदारी दुल्हन की माता रेखा देवी ने ली। 

समलौंण आंदोलन के प्रणेता बीरेंद्र दत्त गोदियाल ने बताया कि शादी के आयोजनों को यादगार बनाने और पर्यावरण संरक्षण को लेकर शुरू की गई यह मुहिम आगे भी जारी रहेगी। कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से पौधारोपण के परिणाम बेहतर देखने को मिल रहे हैं। 

यह भी पढ़ें- केंद्रीय खेल राज्य मंत्री किरण रिजिजू शुक्रवार को करेंगे कोटी कॉलोनी में साहसिक खेल अकादमी का उद्घाटन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी