ब्लॉक प्रमुख ने न्याय पंचायत स्तर पर शुरू की समीक्षा बैठक

विकास कार्यो की न्याय पंचायत स्तर पर समीक्षा और जनता से सीधे संवाद को भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने एक अच्छी पहल शुरू की है। जिसकी शुरुआत गुरुवार को न्याय पंचायत मुस्टिकसौड़ से की गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 13 Aug 2020 10:40 PM (IST) Updated:Fri, 14 Aug 2020 06:15 AM (IST)
ब्लॉक प्रमुख ने न्याय पंचायत स्तर पर शुरू की समीक्षा बैठक
ब्लॉक प्रमुख ने न्याय पंचायत स्तर पर शुरू की समीक्षा बैठक

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी :

विकास कार्यो की न्याय पंचायत

स्तर पर समीक्षा और जनता से सीधे संवाद को भटवाड़ी ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने एक अच्छी पहल शुरू की है। जिसकी शुरुआत गुरुवार को न्याय पंचायत मुस्टिकसौड़ से की गई।

समीक्षा बैठक के दौरान ब्लॉक प्रमुख विनीता रावत ने ग्राम विकास अधिकारी, मनरेगा सहायकों से कहा कि प्रत्येक गांव के ग्राम प्रधान से कार्यो की प्राथमिकता के आधार पर कार्य चिह्नित कर सूचीबद्ध किए जाएं। एक सप्ताह के अंदर सूचीबद्ध किए गए कार्यों का निर्माण शुरू किया जाए। गांव में चयनित कार्यों में संपूर्ण जॉब कार्ड धारकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि उनके क्षेत्र में कनिष्ठ अभियंता न होने के कारण 14वें वित्त की धनराशि खर्च नहीं हो पा रही है। जिसको लेकर ब्लॉक प्रमुख ने आश्वासन दिया कि जल्द ही कनिष्ठ अभियंता की तैनाती की जाएगी। इस दौरान कुछ ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने गांवों की जन समस्याओं को बैठक में रखा। जिस पर ब्लॉक प्रमुख ने अधिकारियों को समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।

बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता जगमोहन सिंह रावत, ज्येष्ठ उप प्रमुख मनोज रावत, कनिष्ठ उप प्रमुख मनोज पंवार, प्रधान कंकराड़ी विनोद गुसाई, प्रधान बोंगाडी विरेंद्र सिंह, प्रधान कुरोली रंजिता पंवार, प्रधान मस्ताड़ी सत्य नारायण सेमवाल, प्रधान थलन गंगोत्री देवी आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी