रासौ तांदी और भैलो के साथ मनाई बग्वाल

जागरण संवाददाता उत्तरकाशी जिले में शनिवार को मंगसीर की बग्वाल बड़े धूमधाम से मनाई गई

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 06:56 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 08:30 PM (IST)
रासौ तांदी और भैलो के साथ मनाई बग्वाल
रासौ तांदी और भैलो के साथ मनाई बग्वाल

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : जिले में शनिवार को मंगसीर की बग्वाल बड़े धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान स्थानीयजन स्थानीय गण वेश में सजे दिखे। इस अवसर पर कंडार देवता मंदिर से रासौं तांदी नृत्य करते हुए सुंदर झांकियां निकाली। वहीं देर सांय को रामलीला मैदान में चीड़ की लकड़ी से बनाए भैलो को खेल कर बग्वाल का आनंद लिया।

अनघा माउंटेन एसोसिएशन की ओर से रामलीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय मंगसीर की बग्वाल को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्कृति व पारंपरिक पर्व के संरक्षण तथा संव‌र्द्धन के लिए अनघा माउटेन एसेासिएशान वर्ष 2007 से मंगसीर की बग्वाल को मनाते आ रहा है। शनिवार को एसोसिएशन की ओर से कंडार देवता मंदिर से स्थानीय महिलाओं ने अपने पारंपरिक गण वेश में रासौ तांदी व छोल्या नृत्य किया। इसके बाद माधो सिंह भंडारी तथा उनके पीछे उनकी सेना की सुंदर झांकी बाजार में निकाली गई। झांकी कंडार देवता मंदिर से होते हुए विश्वनाथ चौक तथा अंत में रामलीला मैदान तक किया गया। देर सांय को रामलीला मैदान में भैलो जलाकर स्थानीयजनों ने मंगशीर की बग्वाल का खूब आनंद लिया। वहीं जिला मुख्यालय के साथ ही एसेसिएशन की पहल पर जिले के 101 गांव में भैलू नृत्य के साथ बग्वाल का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।

इस मौके पर गंगोत्री क्षेत्र के नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल,अनघा माउंटेन एसोसिएशन के अध्यक्ष हिमांशु शेखर जोशी, संयोजक अजय पुरी,मेजर आरएस जमलाल,कृष्णा बिजल्वाण,मालगुजार शैलेन्द्र नौटियाल,सचिव राघवेन्द्र उनियाल,सुरेन्द्र उनियाल,मोहन डबराल, उमेश प्रसाद बहुगुणा, प्रज्ञा जोशी, प्रभात रुडोला, रजनी चौहान, सावित्री उनियाल, मीना नौटियाल, सविता भट्ट, गिरवीर परमार, महाजन, प्रताप बिष्ट व व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चौहान आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी