बिना ई पास के यमुनोत्री धाम जा रहे तीर्थ यात्रियों को प्रशासन ने बडकोट के दोबाटा बैरियर में रोक

उत्‍तरकाशी जनपद के ने बड़कोट के दोबाटा बैरियर में प्रशासन ने बिना ई पास के यमुनोत्री धाम जा रहे तीर्थयात्रियों को रो दिया। इस पर तीर्थयात्रियों ने हंगामा किया। वहीं एसडीएम शालनी नेगी ने आज आफ लाइन पास जारी करने से इनकार कर दिया है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 27 Sep 2021 10:53 AM (IST) Updated:Mon, 27 Sep 2021 10:32 PM (IST)
बिना ई पास के यमुनोत्री धाम जा रहे तीर्थ यात्रियों को प्रशासन ने बडकोट के दोबाटा बैरियर में रोक
बिना ई पास के यमुनोत्री धाम जा रहे तीर्थ यात्रियों को प्रशासन ने बडकोट के दोबाटा बैरियर में रोक।

संवाद सूत्र, बड़कोट(उत्तरकाशी)। बिना ई पास के यमुनोत्री धाम जा रहे 270 तीर्थयात्रियों को प्रशासन ने बड़कोट के दोबाटा बैरियर में रोक दिया है। इन यात्रियों ने बैरियर पर जमकर हंगामा किया। यात्रियों के बढ़ते हंगामे को देख पुलिस उपाधीक्षक अनुज मौके पर पहुंचे तथा हाईकोर्ट की ओर से तय की गई यात्री संख्या का हवाला देते हुए यात्रियों को समझाने का प्रयास किया। इस दौरान राजस्थान, महाराष्ट्र और गुजरात से आए यात्री हाथ जोड़ते और रोते भी नजर आए। वहीं, बुधवार को यमुनोत्री धाम के लिए एक भी आफलाइन पास जारी नहीं किया गया। प्रशासन के अनुसार ई पास लेकर आए 400 यात्रियों ने यमुनोत्री धाम के दर्शन किए हैं। 

सोमवार सुबह यमुनोत्री धाम से 40 किलोमीटर पहले बड़कोट दोबाटा में यात्रियों को आफलाइन पास बनाने की मांग की। लेकिन, मौके पर मौजूद प्रशासन की टीम ने आफलाइन पास बनाने से इन्कार किया, जिसके बाद तीर्थ यात्री भड़क उठे। तीर्थयात्रियों ने कहा कि वे विभिन्न राज्यों से आए हैं, इसलिए उन्हें चारधाम यात्रा कराने का मौका दिया जाए। महिला यात्री प्रशासन और पुलिस टीम के आगे फरियाद करते भी दिखे, लेकिन प्रशासन ने एक नहीं सुनी, जिसके बाद यात्रियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। यात्रियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगाने की चेतावनी दी। साथ ही यात्रियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए पुलिस फोर्स भी तैनात की गई।

यात्रियों ने प्रशासन और सरकार की व्यवस्थाओं के खिलाफ भी आक्रोश व्यक्त किया। यात्रियों ने कहा कि रविवार रात को उन्हें डामटा में रोका गया। देर रात को डामटा से छोड़ा तो बड़कोट में उन्हें न तो खाना मिला और न होटल। उन्हें गाड़ियों में ही रात काटनी पड़ी। यमुनोत्री धाम जाने वाले इन यात्रियों ने खासा रोष व्यक्त किया। सोमवार की शाम तक बड़कोट तहसील प्रशासन ने किसी भी यात्री का आफलाइन पास जारी नहीं किया।

उपजिलाधिकारी शालिनी नेगी ने कहा कि जिन यात्रियों ने देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड और स्मार्ट सिटी पोर्टल में पंजीकरण नहीं कराया है, उन यात्रियों को यमुनोत्री धाम में नहीं भेजा जा रहा है। सोमवार को केवल ई-पास वाले यात्रियों को यमुनोत्री धाम में भेजा गया। शासन की ओर से जारी की गई एसओपी का पालन किया जा रहा है, जो यात्री बड़कोट के दोबाटा में खड़े हैं या जिन्हें रोका गया है, उस संबंध में जानकारी जिलाधिकारी को दी जा रही है। उच्चाधिकारियों के जो निर्देश होंगे, उसी के अनुसार आगे की कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें:- CharDham Yatra: केवल चारधाम का रजिस्ट्रेशन बन रहा परेशानी का सबब, जानिए क्‍या है पूरा मामला

chat bot
आपका साथी