यमुनोत्री धाम के लिए प्रशासन ने जारी किए आफलाइन पास

रविवार और सोमवार को बिना ई-पास के यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बड़कोट तहसील प्रशासन ने यमुनोत्री के लिए आफलाइन पास जारी करने शुरू किए हैं। प्रशासन ने दो दिनों में 513 पास जारी किए। इनमें सोमवार की रात को 323 और मंगलवार की देर शाम तक 190 आफलाइन पास जारी किए। हालांकि मंगलवार को धाम में केवल 400 यात्री ही भेजे गए बाकी यात्रियों को बुधवार भेजा जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 10:49 PM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 10:49 PM (IST)
यमुनोत्री धाम के लिए प्रशासन ने जारी किए आफलाइन पास
यमुनोत्री धाम के लिए प्रशासन ने जारी किए आफलाइन पास

जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी : रविवार और सोमवार को बिना ई-पास के यात्रियों की परेशानी को देखते हुए बड़कोट तहसील प्रशासन ने यमुनोत्री के लिए आफलाइन पास जारी करने शुरू किए हैं। प्रशासन ने दो दिनों में 513 पास जारी किए। इनमें सोमवार की रात को 323 और मंगलवार की देर शाम तक 190 आफलाइन पास जारी किए। हालांकि मंगलवार को धाम में केवल 400 यात्री ही भेजे गए, बाकी यात्रियों को बुधवार भेजा जाएगा।

यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए देवस्थानाम प्रबंधन के पोर्टल में 16 अक्टूबर तक संख्या पूरी दिखा रहा है। जिसके कारण यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आने वाले अधिकांश यात्रियों को देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड का ई पास नहीं मिल पा रहा है। इससे यात्री सीधे आफलाइन पास बनाने के लिए उत्तरकाशी पहुंच रहे हैं। लेकिन गत रविवार और सोमवार को ऐसे यात्रियों को प्रशासन की अव्यवस्था का खामियाजा भुगतना पड़ा। यात्रियों के आक्रोश और बड़कोट में बढ़ रही अव्यवस्था को देखते हुए प्रभारी जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बड़कोट की उपजिलाधिकारी को निर्देश दिए कि यात्रियों को तय मानकों के अनुसार आफलाइन पास जारी किए जाएं। जिसके बाद बड़कोट तहसील प्रशासन ने सोमवार रात को 323 यात्रियों के पास जारी किए, जिसके बाद ये सभी यात्री मंगलवार की सुबह यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए भेजे गए। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

------------

यात्रियों ने राजमार्ग पर किए भजन

डामटा: यमुनोत्री धाम की यात्रा के लिए आए 127 यात्रियों ने सोमवार रात को डामटा चौक के पास हंगामा किया। इन सभी यात्रियों के पास ई-पास नहीं थे। पुलिस के रोकने पर यात्रियों ने यमुनोत्री राजमार्ग पर बैठकर भजन कीर्तन शुरू कर दिया। देर रात को डामटा से बड़कोट तक आने की अनुमति के बाद यात्रियों ने जाम खोला। यात्रियों ने कहा कि ई पास के नाम पर यात्रियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जगह-जगह यात्रियों को रोका जा रहा है। प्रशासन ने दो सौ यात्रियों को पांडुकेश्वर में रोका

गोपेश्वर: श्री बदरीनाथ धाम की यात्रा पर आए 200 से अधिक यात्रियों को ई पास मिलने के बाद भी स्लाट बुक हो जाने के कारण धाम में जाने की अनुमति नहीं दी गई। हालांकि प्रशासन ने बदरीनाथ के लिए उच्च न्यायालय के निर्देशों पर सुनिश्चित यात्री संख्या पूरी होने का हवाला देते हुए कहा कि बुधवार को इन यात्रियों को बदरीनाथ भेजा जाएगा।

चारधाम यात्रा का संचालन होने के बाद देश के कोने-कोने से बदरीनाथ धाम के दर्शनों के लिए यात्रियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। बताया गया कि बीती शाम को कुछ यात्री बदरीनाथ के लिए पांडुकेश्वर पहुंचे। प्रशासन ने बदरीनाथ में शासन की ओर से निर्धारित यात्री संख्या का हवाला देते हुए उन्हें रोक लिया। मंगलवार को भी ई पास के बगैर कई यात्री पांडुकेश्वर पहुंचे। आठ सौ से अधिक यात्री बदरीनाथ धाम जाने के लिए इंतजार कर रहे हैं, जिनमें से कुछ यात्रियों को ही धाम जाने की अनुमति दी। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने बताया कि मंगलवार को निर्धारित संख्या में सायं तक बदरीनाथ यात्री भेज दिए गए थे। लगभग 200 यात्रियों को पांडुकेश्वर में रोका गया है, जिन्हें बुधवार को बदरीनाथ भेजा जाएगा।

ई-पास के बाद भी दर्शन की अनुमति नहीं

उड़ीसा से पहुंचे यात्री अशोक कुमार दास का कहना है कि ई पास होने के बाद भी उन्हें बदरीनाथ नहीं जाने दिया जा रहा है। दिल्ली के यात्री बृजेश का कहना है कि जिनके ई पास बने हैं उनमें कई यात्री निर्धारित तिथि पर नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां पहुंचे यात्रियों को बदरीनाथ जाने की अनुमति दी जानी चाहिए।

chat bot
आपका साथी