महाराष्ट्र की एडीजी ने किए मां गंगा के दर्शन

गंगोत्री धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:53 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:14 AM (IST)
महाराष्ट्र की एडीजी ने किए मां गंगा के दर्शन
महाराष्ट्र की एडीजी ने किए मां गंगा के दर्शन

उत्तरकाशी : गंगोत्री धाम में यात्रियों की संख्या बढ़ने लगी है। कोविड़-19 के नियमों का पालन करते हुए तीर्थ पुरोहितों ने भक्तों को मां गंगा के दर्शन करवाने के साथ ही उनकी ओर से की जाने वाली विशेष पूजा अर्चना भी शुरू कर दी है।

रविवार को महाराष्ट्र की अपर पुलिस महानिदेशक रश्मि शुक्ला ने गंगोत्री मंदिर और गंगा घाट में पूजा अर्चना की। इस दौरान उन्होंने हर्षिल, गंगोत्री घाटी की प्राकृतिक सुंदरता का दीदार किया। गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित एवं गंगोत्री व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सतेंद्र सेमवाल ने बताया कि महाराष्ट्र की एडीजी का गंगोत्री में तीर्थ पुरोहितों ने स्वागत किया। गंगोत्री मंदिर में पूजा अर्चना करने के साथ ही उन्हें दर्शन भी कराए गए। इसके साथ ही गंगा घाट पर भी पूजा अर्चना की गई। इस दौरान बदरीनाथ के तीर्थ पुरोहित भाष्कर डिमरी, गंगोत्री के तीर्थ पुरोहित पंडित अशोक सेमवाल, प्रेम बल्लभ सेमवाल, अनुज सेमवाल, राजेश अंबरीश आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी