बालबाल बची तीर्थयात्रियों की जान

संवाद सूत्र बडकोट जानकीचट्टी में बस को पार्क करते समय बड़ा हादसा टला और तीर्थयात्रियों की

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 May 2019 06:47 PM (IST) Updated:Fri, 24 May 2019 06:24 AM (IST)
बालबाल बची तीर्थयात्रियों की जान
बालबाल बची तीर्थयात्रियों की जान

संवाद सूत्र बड़कोट : जानकीचट्टी में बस को पार्क करते समय बड़ा हादसा टला और तीर्थयात्रियों की जान बच गई। आपदा प्रबंधन परियोजना अधिकारी देवेंद्र पेटवाल ने बताया कि गुरुवार दोपहर को यमुनोत्री धाम के जानकीचट्टी में यात्रियों से भरी एक बस चाचा-भतीजा पार्किंग में जा रही थी। इस दौरान बस का अगला पहिया पुस्ता टूटने से बाहर निकल गया। तीर्थयात्रियों में चीख पुकार मच गई। बस में करीब 33 तीर्थयात्री सवार थे। स्थानीय प्रशासन की मदद उन्हें मिली और सकुशल बस से बाहर निकाला गया। साथ ही क्रेन की मदद से नीचे झुकी बस को भी सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया।

chat bot
आपका साथी