चारधाम के लिए 577 ने बुक कराए ई-पास

उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट पर चारधाम दर्शनों के लिए रोजाना बुकिंग हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 10:16 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 06:12 AM (IST)
चारधाम के लिए 577 ने बुक कराए ई-पास
चारधाम के लिए 577 ने बुक कराए ई-पास

जागरण टीम, गढ़वाल: उत्तराखंड देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड की वेबसाइट पर चारधाम दर्शनों के लिए रोजाना 550 के आसपास ई-पास की बुकिंग हो रही है। बोर्ड की ओर एक जुलाई से अब तक चारों धाम के लिए 7904 ई-पास जारी किए जा चुके हैं। शुक्रवार को भी 577 ई-पास जारी हुए। इनमें 195 बदरीनाथ, 285 केदारनाथ, 66 गंगोत्री और 31 यमुनोत्री के लिए थे। जबकि, चारों धाम में 319 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।

देवस्थानम बोर्ड के अपर मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 157 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। धाम में अब तक 3002 श्रद्धालु दर्शनों को पहुंच चुके हैं और बरसात के बावजूद श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। उधर, केदारनाथ दर्शनों को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 110 रही। इनमें 94 पुरुष और 16 महिलाएं शामिल हैं। बताया कि 12 जून से अब तक 1043 श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।

हालांकि, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अभी काफी कम श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को 34 श्रद्धालुओं ने गंगोत्री धाम में दर्शन किए। इनमें 21 पुरुष और 13 महिलाएं शामिल थीं। जबकि, यमुनोत्री में दर्शनार्थियों की संख्या 16 पुरुष और दो महिलाओं समेत महज 18 रही।

chat bot
आपका साथी