ट्यूशन से लौटते समय युवक पर हमला

जागरण संवाददाता, किच्छा : ट्यूशन से लौटते समय युवक को ग्राम छिनकी में छह युवकों ने घेर

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 Sep 2018 06:39 PM (IST) Updated:Tue, 18 Sep 2018 06:39 PM (IST)
ट्यूशन से लौटते समय युवक पर हमला
ट्यूशन से लौटते समय युवक पर हमला

जागरण संवाददाता, किच्छा : ट्यूशन से लौटते समय युवक को ग्राम छिनकी में छह युवकों ने घेर कर लाठी डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके दो दांत भी टूट गए। आस पड़ोस के लोगो ने युवक को बचा हमलावरों को खदेड़ दिया। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

करनवी ¨सह पुत्र रंजीत ¨सह निवासी ग्राम फिरोजपुर बहेड़ी बरेली 15 सितंबर की सायं किच्छा से रोज की तरह ट्यूशन पढ़ कर बाइक से अपने घर लौट रहा था। दरऊ चौक के पास शरीफ पुत्र अतीक अली, शाहरूख पुत्र अकील अहमद ने उसको घेर कर गालीगलौज करनी शुरू कर दी। उसके विरोध करने पर वह जान से मारने की धमकी देते हुए दरऊ की तरफ चले गए। जब वह अपने घर जाने के लिए ग्राम छिनकी पहुंचा तो शरीफ व शाहरूख अपने साथ

नसीम पुत्र छुटकन, मो. सेन पुत्र नवी हुसैन, जिशान पुत्र हिलाल मिस्त्री, तालिब पुत्र सलीम निवासी छिनकी के साथ लाठी डंडे लेकर उसका रास्ता रोक कर खड़े हो गए। उसके बाइक रोकने पर उन्होंने उस पर हमला कर घायल कर दिया।

chat bot
आपका साथी