ट्रांजिट कैंप में पीलीभीत के युवक ने फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट भी छोड़ा

रुद्रपुर में अज्ञात कारणों के चलते पीलीभीत निवासी युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Feb 2021 07:35 PM (IST) Updated:Tue, 23 Feb 2021 07:35 PM (IST)
ट्रांजिट कैंप में पीलीभीत के युवक ने फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट भी छोड़ा
ट्रांजिट कैंप में पीलीभीत के युवक ने फांसी लगाकर जान दी, सुसाइड नोट भी छोड़ा

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर: अज्ञात कारणों के चलते पीलीभीत निवासी युवक ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। इसका पता चलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

मूलरूप से गबिया, मेलाघाट रोड, पीलीभीत उत्तर प्रदेश निवासी 22 साल का विकास कुमार पुत्र नारायण कुमार मजदूरी करता था। वह ट्रांजिट कैम्प, शिवनगर निवासी कुसुम पत्नी राम किशन डे के मकान में किराए में रहता था। बताया जा रहा है कि दो साल पहले तक वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करता था। बाद में वह मजदूरी करने लगा। सोमवार शाम को वह अपने कमरे में था। इसी बीच उसने फंदे से लटक गया। रात 9 बजे के आसपास मकान मालकिन के पुत्र रजत का दोस्त सन्नी उनके घर आया। इस दौरान रजत को आवाज लगाते हुए उसकी नजर खिड़की से विकास के कमरे में पड़ी। जहां वह लटका हुआ मिला। यह देख उसने शोर मचा दिया। शोर होने पर मकान मालकिन समेत आसपास के लोग एकत्र हुए और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर एसओ ट्रांजिट कैंप विनोद फत्र्याल पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और दरवाजा तोड़ा। साथ ही विकास को फंदे से उतारा। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। साथ ही सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। एसओ विनोद फत्र्याल ने बताया कि मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। मौत के लिए उसने किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है। सिर्फ सुसाइड नोट में इतना लिखा है कि अब वह घर नहीं जाएगा, परिजन उसे जलील करेंगे। एसओ ने बताया कि आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी