बाजपुर में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

बाजपुर में अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Dec 2020 07:49 PM (IST) Updated:Sat, 12 Dec 2020 07:49 PM (IST)
बाजपुर में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत
बाजपुर में जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

संवाद सहयोगी, बाजपुर : अज्ञात कारणों के चलते एक युवक ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव मोर्चरी में रख दिया है। रविवार को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।

ग्राम फौजी कालोनी निवासी हरिओम (36) पुत्र रामअवतार ने शनिवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। सूचना पर पहुंचे दोराहा चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह कोरंगा ने शव कब्जे में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। बताया कि मौत के कारणों की जानकारी स्पष्ट नहीं हो पाई है। पूछताछ के दौरान पत्नी ने कर्ज की वजह से परेशान रहने की बात भी कही है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। किसी भी तरफ से लिखित शिकायत नहीं की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर हो सकता है कि जांच को नई दिशा मिल जाए। दूसरी ओर, युवक के इस तरह हमेशा के लिए चले जाने से परिवार वाले बेहद दुखी हैं। उनका कहना है कि अपनी परेशानी बताता तो हम उसके निदान के लिए हरसंभव प्रयास जरूर करते। घायल बाइक सवार की मौत

संस, बाजपुर : राष्ट्रीय राजमार्ग 74 के लिक मार्ग पर गुमासानी मार्ग के पास सामने आए घोड़े को बचाने के फेर में टीचर्स कालोनी निवासी सुशील कुमार गिरकर घायल हो गया था। शनिवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने अंतिम सस्कार कर दिया है।

दस दिसंबर को शादी में केलोखड़ा गए सुशील लौटते समय घोड़े से टकरा गए थे। जिन्हें 108 से सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। शनिवार को उनकी मृत्यु हो गई।

chat bot
आपका साथी