आप ने 31 तक स्थगित किया धरना

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Jan 2021 07:19 PM (IST) Updated:Wed, 20 Jan 2021 07:19 PM (IST)
आप ने 31 तक स्थगित किया धरना
आप ने 31 तक स्थगित किया धरना

संवाद सहयोगी, बाजपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सकों की नियुक्ति को लेकर आप कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह चौक पर सांकेतिक धरना-प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को ध्यान में रखकर 31 जनवरी तक राज्य सरकार को समय देकर समस्या का समाधान करने की मांग की।

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बाजपुर में चिकित्सकों की नियुक्ति करने के लिए आप कार्यकर्ताओं द्वारा घोषित सोमवार से बुधवार तक सांकेतिक धरने के क्रम में सुबह नौ से 10 बजे तक सांकेतिक धरना दिया। वरिष्ठ आप नेता अरूण शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि चिकित्सकों के रिक्त पदों पर नियुक्ति की मांग को जब जक राज्य सरकार पूरा नहीं करेगी इसी प्रकार आम आदमी पार्टी आंदोलन करती रहेगी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्व 26 जनवरी को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं ने 31 जनवरी तक राज्य सरकार को समय देकर समस्या का समाधान करने की मांग की। युवा नेता राजकुमार शर्मा उर्फ लक्की पंडित ने कहा कि 31 जनवरी के उपरान्त भी यदि राज्य सरकार चिकित्सकों की नियुक्ति नहीं करेगी तो एक फरवरी से जनजागरूक अभियान चलाया जाएगा। वरिष्ठ आप नेता धनराज भारती ने कहा कि आम आदमी पार्टी विधानसभा बाजपुर के कार्यकर्ता अपनी मांग को लेकर मुखर हैं। इस मौके पर उन्होंने लोगों से मास्क लगाने की अपील की। इस मौके पर इन्द्रजीत सिंह बंटी, दीन दयाल, मोहम्मद आरिफ, सर्किल इंचार्ज मदन मोहन पंत उर्फ मुन्ना पंत, धर्मेन्द्र राणा, सुखविन्दर सिंह गिल, पूरन चन्द्र चैबे, अमन बेग, जुनैद वारसी, अभिषेक कुमार, मोहम्मद यूनुस, हरवीर प्रताप सिंह उर्फ हैप्पी, अभिषेक कुशवाह, सुरेंद्र गौतम, मोहम्मद हनीफ, अर्जुन शाह, बंटी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी