कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कायम करें संवाद

किच्छा में आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत दिखाते हुए नगर में बाइक रैली निकाल नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Apr 2021 12:17 AM (IST) Updated:Sat, 03 Apr 2021 12:17 AM (IST)
कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कायम करें संवाद
कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर कायम करें संवाद

जागरण संवाददाता, किच्छा : आम आदमी पार्टी ने अपनी ताकत दिखाते हुए नगर में बाइक रैली निकाल नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष जसपाल ने कार्यकर्ताओं ने जनता के बीच जाकर संवाद कायम कर साथ जोड़ने का अभियान चलाने का आह्वान किया।

शुक्रवार सायं आम आदमी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह के किच्छा पहुंचने पर अंबेडकर चौक से हल्द्वानी मार्ग स्थित पार्टी कार्यालय तक रैली निकाली। कार्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं का उत्साह देख जिलाध्यक्ष जसपाल सिंह ने कहा आम आदमी पार्टी की तरफ जनता का रुझान लगातार बढ़ रहा है। कार्यकर्ता जनता की ज्वलंत समस्याओं को उठा उनकी आवाज बनने का काम करें। इस दौरान कुलवंत सिंह, सोनू गुप्ता, माया शर्मा, हेमा पंत, सावित्री बोरा, लीला चंदोला, जनार्दन सिंह, सुरेश जोशी, जावेद मलिक आदि मौजूद थे।

काशीपुर में महेंद्रा फाईनेंस कंपनी में जमा कराई धनराशि वापस लौटाने के लिए पहले घर बुलाया। इसके बाद घर पहुंची महिलाओं के साथ मारपीट कर दी गई। जिससे कई महिलाएं चोटिल हो गई। घायल महिला के पति ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मोहल्ला वैशाली कालोनी निवासी अरुण कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी पत्नी बबीता ने 15 महिलाओं के साथ मिलकर मानपुर रोड निवासी रिकू व पिन्दर के माध्यम से महेंद्रा फाइनेंस कंपनी में प्रति माह से 2000 रुपये के हिसाब से छह माह पहले जमा कराये थे। रिकू व पिन्दर ने प्रत्येक महिला को 80 हजार रुपये देने का आश्वासन दिया था लेकिन किसी भी महिला को अभी तक कुछ भी नहीं दिया गया। एक अप्रेल को रिकू व पिन्दर ने सभी महिलाओं को घर बुलाया और पैसे वापस करने को कहा। जब महिलाएं उसके घर पहुंची तो रिकू व पिन्दर तथा उनके कर्मचारियों ने महिलाओं के साथ मारपीट की। मारपीट मे बबली नेगी, नाजमा, बबिता, गीता जोशी, राजू नेगी चोटिल हो गए। अरुण कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी बबीता का मंगलसूत्र, मोबाइल तथा 1300 रुपये भी छीन लिए गए। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी