धरना देकर श्रमिकों ने मनाया मजदूर दिवस

रुद्रपुर में मजदूर सहयोग केंद्र के कार्यालय में शनिवार को झंडारोहण कर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 01 May 2021 06:02 PM (IST) Updated:Sat, 01 May 2021 06:02 PM (IST)
धरना देकर श्रमिकों ने मनाया मजदूर दिवस
धरना देकर श्रमिकों ने मनाया मजदूर दिवस

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : मजदूर सहयोग केंद्र के कार्यालय में शनिवार को झंडारोहण कर अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया। इस दौरान दिवस की क्रांतिकारी परंपरा को और उसकी विरासत को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ मजदूर विरोधी चार लेवर कोड, जनविरोधी तीन कृषि कानूनों को रद करने की मांग के साथ निजीकरण की मुखालफत की गई। ध्वस्त हो चुकी स्वास्थ्य व्यवस्था में मौतों पर आक्रोश जताया। चिकित्सा व्यवस्था के राष्ट्रीयकरण की मांग की गई।

वक्ताओं ने माइक्रोमैक्स व वोल्टास म•ादूरों की कार्यबहाली की भी माग की। साथ ही क्रांतिकारी गीतों की भी प्रस्तुति हुई। इस मौके पर मुकुल, महेंद्र राणा, हरेंद्र आदि मौजूद थे। इधर, वोल्टास कंपनी गेट पर धरना दे रहे श्रमिकों ने अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया। झंडारोहण कर शहीदों को याद किया। उन्होंने कहा कि मजदूरों के लिए आज ही के दिन आठ घंटे की ड्यूटी को मंजूरी मिली थी, लेकिन अब धीरे धीरे यही अधिकार छीना जा रहा है। उत्पीड़न किया जा रहा है। 20 दिनों से वोल्टास श्रमिक कार्य बहाली की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। श्रमिक संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश तिवारी ने कहा कि वर्तमान में श्रम कानूनी अधिकारों को खत्म किया जा रहा है। इस मौके पर दीपक सनवाल, दिनेश पंत मौजूद थे। ठेका प्रथा के खिलाफ कर्मचारी संघ ने खोला मोर्चा

जासं, किच्छा : देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने ठेका प्रथा बंद करने की मांग की है। साथ ही चेताया कि यदि मांग पर गौर नहीं किया गया तो आज से बेमियादी हड़ताल की जाएगी। शनिवार को नगर पालिका अध्यक्ष को दिए ज्ञापन में देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ अध्यक्ष कैलाश वाल्मीकि व महासचिव साउल दास ने कहा कि प्रदेश में ठेका प्रथा के माध्यम से करवाए जा रहे सफाई कार्य पर रोक लगाने की मांग की। प्रदेश में ठेके पर सफाई कार्य कराना बंद नहीं किया तो उसके खिलाफ संगठन आरपार की लड़ाई का निर्णय ले चुका है। प्रदेश संगठन ने आंदोलन की चरणबद्ध रणनीति तैयार कर ली है। लगातार मांग के बाद भी राज्य सरकार कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रही है, जिससे आंदोलन अब अंतिम चरण की तरफ बढ़ गया है। रविवार से कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। सरकार ने उनकी मांग पर कोई निर्णय नहीं लिया गया तो समस्त पर्यावरण मित्र-नियमित/आउटसोर्स/मोहल्ला स्वच्छता समिति हड़ताल पर चली जाएगी।

chat bot
आपका साथी