बाजपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के इतिहास में पहली बार बनी महिला अध्यक्ष

बाजपुर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लगभग छह दशक के इतिहास में पहली बार महिला सेवादार को अध्यक्ष बनाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 01:00 AM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 01:00 AM (IST)
बाजपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के इतिहास में पहली बार बनी महिला अध्यक्ष
बाजपुर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के इतिहास में पहली बार बनी महिला अध्यक्ष

संवाद सहयोगी, बाजपुर : गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लगभग छह दशक के इतिहास में पहली बार महिला सेवादार को आम सहमति से अध्यक्ष चुना गया है। इनके नाम की घोषणा होते ही सभी ने जो बोले सो निहाल, सतश्रीअकाल का नारा बुलंद कर समर्थन किया। नव नियुक्त पदाधिकारियों को सरोपाओ भेंट कर सम्मानित किया गया।

लगभग दो वर्ष के अंतराल के उपरांत मंगलवार को चुनाव कराए जाने की प्रक्रिया की शुरुआत चुनाव पर्यवेक्षक हरमंदर सिंह बरार द्वारा की गई। इससे पूर्व पुरानी कमेटी के अध्यक्ष सुखजीत सिंह पूनिया द्वारा कार्यकाल पूरा होने के चलते कमेटी को भंग कर दिया गया। वहीं कोषाध्यक्ष कुलवंत सिंह द्वारा आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसी बीच कुंवरजीत सिंह पूनिया का नाम अध्यक्ष पद हेतु हरदविदर सिंह, गुरमीत सिंह, मंजीत सिंह आदि द्वारा प्रस्तुत किया गया, अभी उनके समर्थन में लोग बोल ही रहे थे कि जगजीत सिंह बाजवा द्वारा कुलविदर सिंह किदा का नाम अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तुत कर दिया गया। संगत द्वारा दोनों के नाम पर जयकारे भी छोड़े गए, लेकिन इसी बीच स्त्री सेवक दल की दर्जनभर महिलाओं द्वारा मंच पर आकर अपनी बात रखी गई कि महिलाओं को भी कमेटी में पदाधिकारी बनाते हुए गुरु घर की सेवा करने का मौका दिया जाए। इस पर अध्यक्ष पद के दोनों दावेदारों द्वारा स्वयं माइक संभालते हुए अपना नाम वापस लेकर स्त्री सेवक दल की अध्यक्ष रहीं बीबी मनमीन कौर का नाम प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष पद हेतु प्रस्तावित किया गया। इस पर संगत ने सहर्ष स्वीकृति प्रदान कर दी। तदोपरांत अन्य पदों पर भी काफी समय तक विचार-विमर्श के बाद हरजिदर सिंह खेमपुर को उपाध्यक्ष, अवतार सिंह सैनी टांडा रतीभान को महासचिव, अवतार सिंह सैनी बाजपुर को सचिव, डा.रतन सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं महिला सचिव व स्टेज मैनेजर चुनने का अधिकारी चयनित अध्यक्ष मनमीत कौर को दिया गया है। इस दौरान सुरेंद्र सिंह काहलो, कुलदीप सिंह बाजवा, मंजीत सिंह, सुखजीत सिंह पूनिया, कुंवरजीत सिंह पूनिया, कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह, दर्शन सिंह, रंजीत सिंह मैनी, भूपेंद्र कौर बेदी आदि द्वारा भी कमेटी के गठन को लेकर अपनी-अपनी राय रखी। वहीं शांति पूर्वक चुनाव संपन्न कराने के लिए हरमंदर सिंह बरार को सरोपाओ देकर सम्मानित किया गया। वहीं सुरक्षा की दृष्टि से गुरुद्वारा साहिब में काफी संख्या में पुलिस व पीएससी के जवान मौजूद थे। एसडीएम विवेक प्रकाश, सीओ दीपशिखा अग्रवाल, कोतवाल संजय पांडेय ने भी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

chat bot
आपका साथी