गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की पहल का स्वागत

जागरण संवाददाता, किच्छा : गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह रावत की

By JagranEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 05:30 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 05:30 PM (IST)
गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की पहल का स्वागत
गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा देने की पहल का स्वागत

जागरण संवाददाता, किच्छा : गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिए मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ¨सह रावत की पहल का ¨हदू युवा वाहिनी ने स्वागत किया। कहा सीएम रावत की पहल से उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है। देवभूमि से गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने की आवाज पूरे देश में फैलने से कोई रोक नहीं पाएगा।

सीएम त्रिवेंद्र ¨सह रावत द्वारा केंद्र को प्रस्ताव भेजे जाने पर ¨हदू युवा वाहिनी प्रदेश अध्यक्ष श्रीकांत राठौर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोमाता की पूजा की। गोमाता की तिलक लगा पूजा अर्चना के बाद कहा गोमाता में समस्त देवी देवताओं का वास है। गोवंश की रक्षा के लिए कदम उठाया जाना आवश्यक है। इसकी पहल उत्तराखंड से किया जाना सौभाग्य का विषय है। इस दौरान ¨हदू युवा वाहिनी के संरक्षक कुंदन लाल खुराना, अजयपाल यादव, प्रहलाद खुराना, शैली फुटेला, भूपेंद्र पाठक, विशाल चौहान, राहुल कोली, सन्नी छाबड़ा, मुकेश राठौर, प्रवीण उपाध्याय, दर्शन ¨सह सागर आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी