भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के विप्रजीत बने अध्यक्ष

गदरपुर में एसडीएम राकेश तिवारी की अगुवाई में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की तहसील परिसर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से डा. विप्रजीत विश्वास को पुन अध्यक्ष चुना गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Sep 2021 07:47 PM (IST) Updated:Thu, 30 Sep 2021 07:47 PM (IST)
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के विप्रजीत बने अध्यक्ष
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के विप्रजीत बने अध्यक्ष

संवाद सूत्र, गदरपुर : एसडीएम राकेश तिवारी की अगुवाई में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी की तहसील परिसर में हुई बैठक में सर्वसम्मति से डा. विप्रजीत विश्वास को पुन: अध्यक्ष चुना गया।

अपर जिला मुख्य चिकित्साधिकारी अविनाश खन्ना चुनाव अधिकारी की देखरेख में चुनाव हुआ। अनामी विश्वास को कोषाध्यक्ष, राकेश कंबोज को सचिव, आशीष तरफदार को प्रवक्ता, गणपति विश्वास, डा. आनंद विश्वास, मनजीत सिंह, राजकुमार मिगलानी, सर्वेश शर्मा, दीपांकर मंडल बनाए गए। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विश्वास ने बताया भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गदरपुर इकाई के अंतर्गत पांच समितियों का गठन किया गया है। इसमें प्रथम स्वास्थ्य समिति, द्वितीय वित्त शिक्षा समिति, तृतीय आपदा प्रबंधन समिति, चतुर्थी नशा मुक्ति समिति एवं पांचवें नंबर पर वृद्धा समिति बनाई गई है। स्वास्थ्य समिति के चेयरमैन के रूप में अमित बेहड़ वाइस चेयरमैन, मनोज कुमार सचिव सर्वेश शर्मा एवं कोषाध्यक्ष रामकृष्ण विश्वास, शिक्षा समिति में डा. गणपति विश्वास चेयरमैन, एनके अरोरा सचिव, कोषाध्यक्ष नारायण, आपदा प्रबंधन समिति के चेयरमैन विकास मजूमदार, वाइस चेयरमैन प्रवीण राय, सचिव विकास सरकार, नशा मुक्ति समिति के सुरजीत सिंह चेयरमैन, वाइस चेयरमैन ईश्वरी प्रसाद, सचिव सुधीर राई, कोषाध्यक्ष अशोक कंबोज को वृद्धा समिति के चेयरमैन के नारायण सरकार को दायित्व सौंपा गया है। इस मौके पर देसराज कंबोज, डा. आनंद विश्वास, मनीष कुमार, सुरजीत सिंह, मुकेश कुमार मौजूद थे।

रेडक्रॉस सोसायटी का चुनाव हुआ

संसू, जसपुर : ब्लाक सभागार में आयोजित रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में डा. एके गुप्ता, अशोक कुमार, विभूदेस शर्मा, तिलोक अरोरा, गजेंद्र चौहान संरक्षक, एसडीएम सीमा विश्वकर्मा को पदेन अध्यक्ष, डा. एचके शर्मा अधीक्षक जसपुर उपाध्यक्ष, हरिओम सिंह चेयरमैन, डा.शकील अहमद सचिव, वेदानंद शर्मा उप चेयरमैन, डा.प्रदीप कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। खलील उस्मानी, सुरेश कुमार, सुरेंद्र सिंह, अशोक कुमार, भूदेव सिंह, सोनू कादरी, कृपाल सिंह, महेंद्र पाल सिंह, उस्मान अहमद, प्रदीप कुमार, यशपाल शर्मा, कपिल देव, संजय शर्मा, राजपाल सिंह, बीएस गौतम, नरेश सागर, महाराज सिंह, मो यामीन, अनुराग अग्रवाल, राजवीर सिंह, राजुल जैन, हरविदर सिंह को सदस्य बनाया गया। एसीएमओ डा. अविनाश खन्ना, पदेन सदस्य बनाये गए। यहां विमल कुमार खटीमा चेयरमैन उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी