ग्रामीणों ने सड़क का काम रुकवा किया प्रदर्शन

दिनेशपुर में हॉटमिक्स से सड़क निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क का कार्य रुकवाकर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 11:47 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 11:47 PM (IST)
ग्रामीणों ने सड़क का काम रुकवा किया प्रदर्शन
ग्रामीणों ने सड़क का काम रुकवा किया प्रदर्शन

संवाद सूत्र, दिनेशपुर : हॉटमिक्स से सड़क निर्माण न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने निर्माणाधीन सड़क का कार्य रुकवा कर नगर पंचायत प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे सभासद का ग्रामीणों से तीखी नोकझोंक भी हुई।

नगर पंचायत से दिनेशपुर सुंदरपुर मार्ग के 1.30 किलोमीटर अवस्थापना विकास निधि से 23 लाख से डामरीकरण हो रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को मौके पर पहुंचकर कार्य रुकवा दिया। साथ ही उन्होंने सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए प्रदर्शन किया। इस बीच कार्यदायी संस्था के पक्ष पर पहुंचे वार्ड नंबर नौ सभासद गोविद मंडल पहुंचे तो उनसे ग्रामीणों की काफी नोकझोंक हो गई। ग्रामीणों का आरोप है की पूर्व में कैबिनेट मंत्री अरविद पांडे के समक्ष नगर पंचायत प्रशासन की मौजूदगी में हॉटमिक्स सड़क बनाने की बात की गई थी, जिसमें कैबिनेट मंत्री ने आश्वासन दिया था कि जल्द डामरीकरण का बजट बदलवा कर हॉटमिक्स निर्माण की स्वीकृति शासन स्तर से कराया जाएगा। इस सड़क पर लोड अधिक होने से हॉटमिक्स सड़क बनाना अत्यंत आवश्यक है। ग्रामीणों ने कहा कि अगर हॉटमिक्स सड़क नहीं बनेगी तो लोड अधिक होने के कारण यह जल्द टूट जाएगी। अधिशासी अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अवस्थापना विकास निधि से नगर पंचायत बोर्ड की ओर से एक करोड़ 24 लाख की धनराशि से नगर के 10 मार्गो का डामरीकरण की संस्तुति शासन से ली गई थी। ठेकेदार के माध्यम से किया जा रहा था। विरोध प्रदर्शन करने वालों में कृष्णपद विश्वास, महेश विश्वास, गोविद विश्वास, प्रदीप शील, शेखर हालदार, संजीव हालदार, आनंद विश्वास, सुभाष विश्वास, जगदीश कुमार शामिल थे।

chat bot
आपका साथी