लालपुर आजादनगर मार्ग पर रोका वाहन, लगा जाम

लालपुर-आजादनगर मार्ग निर्माण न होने से दिन भर उड़ने वाली धूल से परेशान ग्रामीणों ने भारी वाहनों को रोक दिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Jul 2020 11:34 PM (IST) Updated:Thu, 02 Jul 2020 11:34 PM (IST)
लालपुर आजादनगर मार्ग पर रोका वाहन, लगा जाम
लालपुर आजादनगर मार्ग पर रोका वाहन, लगा जाम

जागरण संवाददाता, किच्छा : लालपुर-आजादनगर मार्ग निर्माण न होने से दिन भर उड़ने वाली धूल से परेशान ग्रामीणों ने भारी वाहनों को रोक दिया। इससे जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

लालपुर-आजादनगर मार्ग का निर्माण लंबित होने के कारण सड़क की दशा खराब हो गई है। वहां से निकलने वाले डंपरों की वजह से दिन भर धूल उड़ती है, जो दुकानों व घरों में जम जाता है। इससे खांसी होने लगी है। गुरुवार को गुस्साए लोगों ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इकबाल अहमद के नेतृत्व में भारी वाहनों की आवाजाही रोक दी। इससे आजादनगर मार्ग पर लंबी वाहनों की लाइन लग गई। लगभग दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही रोके रखने से जाम की स्थिति बन गई। दो घंटे बाद वाहन चालकों को वहां से जाने के बाद दूसरा मार्ग अपनाने की सलाह देते हुए जाने दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि इकबाल अहमद, उप प्रधान निखिल रावत, गिरीश जोशी, शिराज अहमद, जनार्दन कांडपाल, निसार अहमद गट्टू, नवनीत मठपाल, मो. ताबिश, रईस अहमद, कफील अहमद आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी