शहर में निकाली गई वाल्मीकि शोभा यात्रा

रुद्रपुर भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में महर्षि वाल्मीकि धर्म समाज कल्याण समिति की ओर से शहर में भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 07:55 PM (IST)
शहर में निकाली गई वाल्मीकि शोभा यात्रा
शहर में निकाली गई वाल्मीकि शोभा यात्रा

जासं, रुद्रपुर : भगवान वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष्य में महर्षि वाल्मीकि धर्म समाज कल्याण समिति की ओर से शहर में भगवान वाल्मीकि की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी कालोनी स्थित वाल्मीकि मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभा यात्रा का शुभारंभ विधायक राजकुमार ठुकराल, मेयर रामपाल सिंह और भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। विधायक राजकुमार ठुकराल का माला पहनाकर जोरदार स्वागत करते हुए उन्हें चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही अन्य अतिथियों को पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। शोभा यात्रा वाल्मीकि मंदिर से शुरू होकर इंदिरा चौक, नैनीताल रोड, डीडी चौक, अग्रसेन चौक, गांधी पार्क, मुख्य बाजार से होते हुए पुन: गांधी कालोनी पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान जगह जगह फूल मालाओं से शोभा यात्रा का स्वागत किया गया। शोभा यात्रा के दौरान भगवान वाल्मीकि, लव कुश सहित अन्य झांकिया आकर्षण का केंद्र बनी रही। इस अवसर पर विधायक ठुकराल ने कहा कि भगवान वाल्मीकि समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने श्री राम के जीवन से जुड़ा महाकाव्य लिखकर समाज को एक नई दिशा देने का काम किया। उनके द्वारा रचित रामायण मर्यादित समाज व आत्म संयम , परिवार व समाज निर्माण आदि की शिक्षा देता है। महर्षि वाल्मीकि जी ने सारे संसार के लिए युगों-युगों तक की मानव संस्कृति की स्थापना की है। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता भारत भूषण चुघ ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में हिमांशु पांडे, अमित कुमार, वेद ठुकराल, विकास शर्मा, प्रमोद शर्मा, बिट्टू शर्मा, बंटी राजोरिया ,संजय राठौर, सुरेंद्र, विनोद मारोठिया, ज्ञान चंद्र, ज्ञानी, शिवा बेनवाल ,गिरीश , राजेश सिलेलान, सुखवीर सिंह,राजू,हैप्पी,विशाल आजाद, गजेंद्र गुप्ता,राजीव राठौर, रंजीत कुमार,अनिल मरोठिया, युवराज राजोरिया आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी