राहत बचाव के बाद प्रभावितों के लिए मददगार बनी यूएसनगर पुलिस

दो दिन लगातार हुई बारिश के बाद आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के बाद अब पुलिस उनके लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 04:22 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 04:22 PM (IST)
राहत बचाव के बाद प्रभावितों के लिए मददगार बनी यूएसनगर पुलिस
राहत बचाव के बाद प्रभावितों के लिए मददगार बनी यूएसनगर पुलिस

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : दो दिन लगातार हुई बारिश के बाद आई बाढ़ से प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के बाद अब पुलिस ने उनके लिए खाद्य सामग्री की व्यवस्था शुरू कर दी है। जिले में प्रभावित करीब 13769 लोगों तक पुलिस ने खाद्य सामग्री के साथ ही पेयजल पहुंचाया है। जबकि गुरुवार को भी खाद्य सामग्री पहुंचाने का सिलसिला जारी है।

कोविड-19 के दौरान पुलिस ने लाकडाउन में फंसे लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने के अलावा उन्हें दवा, वाहन के साथ ही आर्थिक मदद भी की थी। लाकडाउन खुलने के बाद 18 अक्टूबर से हुई लगातार बारिश के बाद तराई में बाढ़ आ गई। हजारों मकान में पानी घुस आया। मुख्यमंत्री ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर प्रभावितों को आवश्यक मदद के निर्देश दिए थे। इधर, पुलिस भी आपदा में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित ठिकानों में पहुंचाने में सफल रही। बाढ़ से लोगों के घरों के खाद्य सामग्री समेत अन्य सामान खराब हो गया। ऐसे में उनके समक्ष भोजन और पेयजल की समस्या आ गई। इसे देखते हुए हालांकि जिला प्रशासन के साथ ही सामाजिक संस्थाएं लोगों को राहत पहुंचाने में जुटी हुई है लेकिन पुलिस महकमा भी इससे पीछे नहीं है। मंगलवार और बुधवार को जिले भर में आपदा प्रभावित 13769 लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाई है। एसपी सिटी ममता बोहरा ने बताया कि रुद्रपुर में 3150, ट्रांजिट कैंप में 6350, पंतनगर में 2800, किच्छा में 335, पुलभट्टा में 200, सितारगंज में 700, खटीमा में 75, झनकइया में 135 और बाजपुर में 24 लोगों तक पुलिस ने खाद्य सामग्री पहुंचाई है।

chat bot
आपका साथी