अज्ञात लोगों ने तोड़ा कैबिनेट मंत्री आर्य के नाम का शिलापट

बाजपुर में अज्ञात व्यक्ति ने लेवड़ा नदी के नवनिर्मित पुल के पास लगे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के नाम के शिलान्यास शिलापट को क्षतिग्रस्त कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 12 Jun 2021 10:58 PM (IST) Updated:Sat, 12 Jun 2021 10:58 PM (IST)
अज्ञात लोगों ने तोड़ा कैबिनेट मंत्री आर्य के नाम का शिलापट
अज्ञात लोगों ने तोड़ा कैबिनेट मंत्री आर्य के नाम का शिलापट

संवाद सहयोगी, बाजपुर : अज्ञात व्यक्ति ने लेवड़ा नदी के नवनिर्मित पुल के पास लगे कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के शिलान्यास पट को क्षतिग्रस्त कर दिया है। ग्राम प्रधान चनकपुर ने इस संदर्भ में पुलिस चौकी बरहैनी में तहरीर देते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामसभा चनकपुर के अंतर्गत सरदार नगर मुख्यमार्ग से जंगलात वन चौकी तक 93.21 लाख रुपये से बन रही डेढ़ किलोमीटर सड़क का शिलान्यास कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने सात जून 2021 को किया था। शुक्रवार की रात लेवड़ा नदी के नवनिर्मित पुल के पास स्थापित इस शिलान्यास शिलापट को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपाई आक्रोशित हो उठे। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल महामंत्री वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी कैबिनेट मंत्री आर्य के निजी सचिव चंद्रपाल को दी।

इस मामले की जानकारी मिलते ही अनेक भाजपाइयों द्वारा विकास कार्यों की खिलाफत करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। ग्राम प्रधान चनकपुर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस चौकी बरहैनी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इधर, शिलापट तोड़े जाने को लेकर चर्चाओं का बाजार भी गर्म है। लोग इस प्रकरण को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर भी देख रहे हैं।

इधर रुद्रपुर में मेयर रामपाल सिंह ने इंद्रा कालोनी में सीसी सड़क और दोनों तरफ नाली निर्माण कार्य का वार्ड के पार्षद अंबर सिंह और नगर निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। मेयर ने निर्माण में प्रयोग की जा रही सामग्री की जांच की। कहा कि निर्माण कार्यो में किसी भी तरह की अनियमितता को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। भाजपा उत्तरी मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह, नरेश कुमार शर्मा, डीके करगेती, रवि रस्तोगी, ममता नारंग, कुलवंत कौर, मेवाराम, राहुल रौतेला सहित नगर निगम के जेई सुरेश कुमार मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी