ऊधमसिंह ने इंग्लैंड में घुसकर जनरल ओ डायर को मारी थी गोली

रुद्रपुर में जलियावाला बाग हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी क्रांतिकारी शहीद ऊधमसिंह को याद किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:29 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:29 PM (IST)
ऊधमसिंह ने इंग्लैंड में घुसकर जनरल ओ डायर को मारी थी गोली
ऊधमसिंह ने इंग्लैंड में घुसकर जनरल ओ डायर को मारी थी गोली

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : जलियावाला बाग हत्याकांड के प्रत्यक्षदर्शी क्रांतिकारी शहीद ऊधमसिंह का बलिदान दिवस जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। इस मौके पर लोगों ने उनके देशप्रेम के जज्बे के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

डीएम रंजना राजगुरु, किच्छा विधायक राजेश शुक्ला, रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल, वन विकास निगम के अध्यक्ष सुरेश परिहार ने शनिवार को कलक्ट्रेट परिसर स्थित शहीद ऊधमसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। डीएम रंजना ने कहा कि शहीद ऊधमसिंह की देशभक्ति प्रेरणादायक है। जिन्होंने जलियावाला बाग हत्याकांड के दोषी जनरल ओ डायर को इंग्लैंड में भरी सभा में अंधाधुंध गोलियां बरसाकर मौत के घाट उतार दिया था। हमें अपने कार्यो के प्रति लगन व सच्ची निष्ठा होनी चाहिए। यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि ऊधमसिह की दिलेरी सदैव याद रहेगा। ऊधमसिंह ने जनरल डायर को गोली मारकर जलियावाला बाग हत्याकांड का बदला लिया था। विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि शहीद ऊधमसिंह ने अथाह देशभक्ति भाव से देश की खातिर अपना सर्वस्व अर्पण कर दिया। इस मौके पर एडीएम उत्तम सिंह चौहान, जगदीश चंद्र कांडपाल, एनएस नबियाल, संयुक्त मजिस्ट्रेट विशाल मिश्रा मौजूद थे। स्पो‌र्ट्स स्टेडियम, जवाहर नवोदय विद्यालय में शहीद ऊधमसिंह की प्रतिमाओं पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धासुमन अर्पित किए। विकास भवन में सीडीओ हिमांशु खुराना, पीडी डीआरडीए हिमांशु जोशी, डीडीओ डा. महेश कुमार, मुख्य कृृषि अधिकारी डा. अभय सक्सेना आदि ने ऊधमसिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।

इधर, राजकीय महाविद्यालय सितारगंज में प्राचार्य प्रोफेसर सुभाष वर्मा ने शहीद ऊधम सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रो. सत्यमित्र सिंह, शुभम गंगवार, केदार दत्त पुनेठा राजेंद्र राणा, रमेश कर्नाटक, राजेंद्र सिंह राजू, दीवान सिंह धौनी, शहवाज खान मौजूद रहे।

..........

शहीदी दिवस पर अमर शहीद को किया याद

संस, बाजपुर : अमर शहीद ऊधम सिंह कंबोज के 81वें शहादत दिवस पर दोराहा-बाजपुर स्थित शहीद ऊधमसिंह कंबोज चौक पर उनके चित्र पर पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हरेंद्र सिंह लाडी, एसडीएम विवेक प्रकाश, कंबोज वेलफेयर सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष देशराज कंबोज ने माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर सुमेर लाल, मोडाराम, मलूक चंद, कामरान खान, मुख्तयार चंद, अमोलक चंद, हरवंश लाल, बलवीर चंद आदि मौजूद थे। वहीं समाजवादी पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम के दौरान सपा यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अरविद यादव, रॉबिन कंबोज, बल्देव सिंह आदि ने ऊधमसिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर याद किया। इस मौके पर वैभव आहूजा, सर्वजीत सिंह, अखिलेश कुमार, उज्ज्वल सिंह, अमित कुमार, शिवम, राहुल, विशाल मौजूद थे।

............

ऊधमसिंह की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

संसू, गदरपुर : शहीद शिरोमणि ऊधम सिंह कंबोज स्मारक ट्रस्ट के अध्यक्ष किशनलाल चंद व पालिकाध्यक्ष गुलाम गौस ने शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस नेता राजेंद्र पाल सिंह ने भी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस मौके पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, ग्राम प्रधान संघ के अध्यक्ष गुरविदर सिंह विर्क, टेक चंद कंबोज, सुभाष बहेड, राकेश कंबोज, पूरन चंद कंबोज, हरी चंद कंबोज, प्रीत ग्रोवर, कृष्ण लाल सुधा, कृष्ण अनेजा, ओमप्रकाश, प्यारेलाल मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी