पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी

रुद्रपुर में भारत की आजादी के 75वें वर्ष पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद् दिल्ली के तत्वावधान में भारत का अमृत महोत्सव के तहत अखिल भारतीय शोध परियोजना गृह विज्ञान ने कई कार्यक्रम आयोजित किए।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM (IST) Updated:Tue, 13 Jul 2021 12:00 AM (IST)
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी

जासं, रुद्रपुर : भारत की आजादी के 75वें वर्ष पर भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद्, दिल्ली के तत्वावधान में 'भारत का अमृत महोत्सव' के तहत अखिल भारतीय शोध परियोजना, गृह विज्ञान ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। जीबी पंत विवि के कुलपति डा. तेज प्रताप ने मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र में पौधारोपण किया।

अखिल भारतीय समन्वित परियोजना गृह विज्ञान की इकाई प्रभारी, डा. दीपा विनय ने कहा कि केंद्र में लीची का पौधा लगाने का मकसद पर्यावरण संतुलन के साथ मधुमक्खियों का कृषि में योगदान एवं मधुमक्खियों की प्रजातियों का संरक्षण करना है। मधुमक्खियों का फसल, फल-फूल, सब्जी व अन्य पौधों के परागण में मुख्य भूमिका होती है, लेकिन पर्यावरण असंतुलन, जलवायु परिवर्तन एवं रसायनों के अंधाधुंध उपयोग से मधुमक्खियां कम होती जा रही हैं। इसका असर कृषि उत्पादन पर पड़ रहा है। इस मौके पर निदेशक शोध डा. अजित नैन, गृह विज्ञान की डीन डा. अलका गोयल, पशु चिकित्सा के डीन डा. एनएस जादौन, सह निदेश मधुमक्खी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र, डा. प्रमोद मल्ल, डा. रीता सिंह रघुवंशी, डा. सीमा क्वात्रा मौजूद थीं।

एसएसबी जवानों ने नारायणनगर में रोपे 250 पौधे

संस, खटीमा : सीमांत को हर-भरा रखने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल के जवानों का पौधे रोपने का अभियान जारी है। सोमवार को जवानों ने नारायणनगर में 250 पौधे रोपे। 57वीं एसएसबी के कार्यवाहक कमांडेंट ब्रिजपाल सिंह नेगी के निर्देशन में उप कमांडेंट मुरारी लाल की मौजूदगी में सोमवार को एसएसबी डी कंपनी नारायणनगर के जवानों ने पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। कंपनी कमांडर आनंद सिंह भंडारी ने कहा कि पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए एसएसबी द्वारा यह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से भी अधिक से अधिक पौधे रोपने की अपील की। इस मौके पर उप निरीक्षक डुंगर राम भील, पंकज कुमार, अरविंद कुमार, बलराम लमानी, रामअवध, शिवराज सिंह, सुमित कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी