व्यापारियों ने ताली-थाली बजाकर किया विरोध

रुद्रपुर में कोरोना के चलते एक माह से अधिक समय से बाजार बंद होने से परेशान व्यापारियों के सब्र का बांध टूट गया है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Jun 2021 11:47 PM (IST) Updated:Wed, 02 Jun 2021 11:47 PM (IST)
व्यापारियों ने ताली-थाली बजाकर किया विरोध
व्यापारियों ने ताली-थाली बजाकर किया विरोध

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर/काशीपुर : कोरोना के चलते एक माह से अधिक समय से बाजार बंद होने से परेशान व्यापारियों का सब्र का बांध टूट गया है। फिर से कोविड क‌र्फ्यू एक सप्ताह बढ़ाने पर और बाजार खोलने की रियायत न देने पर विरोध जताया। बुधवार को व्यापारियों ने मुख्य बाजार से लेकर गांधी पार्क होते हुए ताली-थाली बजाकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

बुधवार को इकठ्ठा होकर व्यापारियों ने एक स्वर में सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि व्यापार चौपट हो रहा है। यूपी में दुकानें खुल चुकी हैं। यहां के व्यापारियों के साथ सौतेला व्यवहार ठीक नहीं है। अब तक सरकार का पूरा सहयोग दिया गया है। अब सरकार की बारी है। कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में कई जनपद ऐसे हैं जहां रोजाना कोविड के मामले छह सौ से कम मामले हैं। इसलिए बाजार खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं। जबकि ऊधम सिंह नगर में रोजाना 50-60 मामले आ रहे हैं, पूरे उत्तराखंड में पांच से छह सौ संक्रमित मिल रहे हैं। ऐसे में प्रदेश को खोलना चाहिए। इस मौके पर प्रांतीय व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, हरीश अरोरा मौजूद रहे।

सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की मांग

जासं, काशीपुर: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने मुख्यमंत्री को संबोधित मांगपत्र संयुक्त मजिस्ट्रेट को सौंपकर कोरोना संक्रमण के बीच सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान चरणबद्ध तरीके से खोलने की मांग की है। व्यापार मंडल ने कहा है कि प्रदेश में कोविड के कारण सभी प्रतिष्ठान लंबे समय से बंद हैं। इससे व्यापारियों को आíथक नुकसान हो रहा है। इसलिए प्रदेश में सभी तरह के व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलने की अनुमति दी जाये। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश नरूला, प्रदेश संगठन मंत्री आशीष अरोरा बॉबी, जिलाध्यक्ष गुरविदर सिंह चंडोक, जिला महामंत्री गौरव गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुनील टंडन, जिला मीडिया सलाहकार विपिन चौहान भी शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी