बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी बने तिवारी

जिला बार एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एमपी तिवारी व सहायक चुनाव अधिकारी के तौर पर शाहिद हुसैन तथा पुनीत कुमार को नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 12:14 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 12:14 AM (IST)
बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी बने तिवारी
बार एसोसिएशन के मुख्य चुनाव अधिकारी बने तिवारी

जागरण टीम, रुद्रपुर/सितारगंज : जिला बार एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एमपी तिवारी व सहायक चुनाव अधिकारी के तौर पर शाहिद हुसैन तथा पुनीत कुमार को नियुक्त किया गया। इस दौरान आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया।

शनिवार को जिला बार एसोसिएशन ऊधमसिंह नगर का वार्षिक आम सभा बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिवाकर पांडेय की अगुवाई में हुई, जिसका शुभारंभ मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने सदन के समक्ष अपने कार्यकाल में हुए समस्त आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। साथ ही जिला बार के आगामी चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ कराने के लिए सर्वसम्मति से निर्णय लेकर सदन के समक्ष पर्ची डालकर मुख्य व सहायक चुनाव अधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें मुख्य चुनाव अधिकारी पूर्व बार एसोसिएशन अध्यक्ष एमपी तिवारी व सहायक चुनाव अधिकारी के तौर पर शाहिद हुसैन व पुनीत कुमार को नियुक्त किया गया। इस अवसर पर एसोसिएशन सचिव नरेश रस्तोगी, उपाध्यक्ष सिद्धनाथ मिश्रा व शिवकुमार शर्मा, उपसचिव अब्दुल नसीम, राजीव शर्मा, सुनील कुमार भक्त, प्रीतम अरोरा, वीरेंद्र चौधरी, चरनजीत सिंह, डीएन जायसवाल, जावेद आलम, डीडी गुणवंत, श्याम सुंदर स्वामी, सना उल्लाह खान, वीरेंद्र गोस्वामी, अवधेश मिश्रा, केएन मिश्रा मौजूद थे। नरेश मंडल उपाध्यक्ष, पप्पू बने महामंत्री

जासं, सितारगंज : शनिवार को भाजपा ओबीसी मोर्चा मंडल सितारगंज इकाई की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इसमें नरेश सक्सेना उपाध्यक्ष, पप्पू राठौर महामंत्री व निशु अरोरा को सोशल मीडिया प्रभारी मनोनित किया गया। ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अरविद श्रीवास्तव ने बताया कि जिला अध्यक्ष मनोज प्रजापति, विधायक सौरभ बहुगुणा व विधानसभा क्षेत्र प्रभारी चंदन कश्यप की संस्तुति पर प्रेमचंद राजभर उपाध्यक्ष, राहुल सक्सेना कोषाध्यक्ष, बलवीर कंबोज, जयमल सिंह, कमल नाथ गोस्वामी, जागीर सिंह मंत्री व सचिन कुमार को मीडिया प्रभारी बनाया गया। इसके अलावा पुरुषोत्तम भट्ट, नितिन राठौर, मनोज कुमार, धर्मेंद्र साहनी, दिलबाग सिंह, लल्लन चौहान को ओबीसी मोर्चा मंडल कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।

chat bot
आपका साथी