जब तक रद नहीं होगा कानून, तब तक देंगे धरना

तीन माह से किसान कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में धरने पर बैठे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 05:41 PM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 05:41 PM (IST)
जब तक रद नहीं होगा कानून, तब तक देंगे धरना
जब तक रद नहीं होगा कानून, तब तक देंगे धरना

जागरण टीम, गदरपुर/रुद्रपुर : तीन माह से किसान कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में धरने पर बैठे हैं। अब तक 100 से ज्यादा किसान शहीद हो चुके हैं, लेकिन केंद्र सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ रहा है। जब तक कृषि कानून रद नहीं होगा तब तक किसान धरने पर बैठे रहेंगे।

यह बातें रविवार को कांग्रेस किसान यूनियन की मुख्य मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील राठी ने कही। उन्होंने किसानों को ज्यादा से ज्यादा संख्या में रुद्रपुर में होने वाली महापंचायत में पहुंचने की अपील की। किसान नेता प्रीत ग्रोवर ने कहा कि अब तक खरीदे गए धान का भुगतान नहीं हो सका है। बैठक में किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुनील राठी ने पूर्व डीबीसी अध्यक्ष सुभाष बेहड़ को किसान कांग्रेस का जिलाध्यक्ष नियुक्त करते हुए उन्हें नियुक्ति पत्र दिया। इस मौके पर राजीव ग्रोवर, विजय सुखीजा, टीकम खेड़ा, भीम ठुकराल, जितेंद्र सिंह, संधू अमन कुमार, मंगत बत्रा, रामविलास, साहब सिंह, लक्खा सिंह मौजूद थे। कांग्रेस ने किसान महापंचायत को दिया समर्थन

जासं, रुद्रपुर : सोमवार को एफसीआइ स्थित मोदी मैदान में आयोजित किसान महापंचायत को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। साथ ही कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने इसके लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।

रविवार को कांग्रेस की आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि एक मार्च को किसान महापंचायत होने जा रही है, उसमें ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग पहुंचेंगे। कहा की भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। तीन माह से किसान गाजीपुर बार्डर पर आंदोलित है और केंद्र सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है। कहा कि केंद्र सरकार ने जो तीनों कानून लागू किये हैं वह किसान विरोधी हैं। बैठक में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तिलकराज बेहड़, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा, प्रदेश अध्यक्ष यूथ कांग्रेस सुमित्तर भुल्लर, मीना शर्मा, अरुण पांडेय, अनिल शर्मा, राजीव कमरा, विजय अरोरा, मोनू निषाद, रमेश कालड़ा, अमल मिस्त्री मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी