विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजन में जुटेंगे तीन लाख परिवार

रुद्रपुर में देश में 1947 में हुए विभाजन के समय बिछड़े परिवारों के वंशज पूरे विश्व में सात करोड़ हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 02 Dec 2021 05:59 PM (IST) Updated:Thu, 02 Dec 2021 05:59 PM (IST)
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजन में जुटेंगे तीन लाख परिवार
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस आयोजन में जुटेंगे तीन लाख परिवार

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : देश में 1947 में हुए विभाजन के समय बिछड़े परिवारों के वंशज पूरे विश्व में सात करोड़ हैं। पंचनद स्मारक ट्रस्ट की तरफ से हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व 14 अगस्त को विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

यह बात महामंडलेश्वर स्वामी धरम देव ने गुरुवार को सिटी क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। महामंडलेश्वर स्वामी धरमदेव ने कहा कि विभाजन की विभीषिका से उत्पीड़न के शिकार हुए परिवारों की संख्या पंजाब क्षेत्र के आस-पास अधिक रही थी। इसलिए इसको पंचनद क्षेत्र भी कहा जाता है। पंचनद स्मारक ट्रस्ट की तरफ से हर वर्ष विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसकी शुरुआत आगामी वर्ष में होगी, जिसमें स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व हरियाणा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से इसका शुभारंभ होगा। महामंडलेश्वर ने बताया कि आजादी के 75 वर्ष बाद किसी प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से विभाजन की विभीषिका में बिछड़ गए परिवारों के बारे में अपनी चिता प्रकट की है। इस विभाजन में कम से कम 12 लाख लोग मारे गए थे। यह एक त्रासदी से कम नहीं है। इस आयोजन को लेकर 15 वर्ष पहले आवाज उठाई गई थी। महामंडलेश्वर ने कहा कि इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन में सभी की सहभागिता को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। ताकि लोग जागरूक हों और एक हो। पत्रकार वार्ता में भारत भूषण चुघ व राजीव मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी