केंद्र से आई टीम ने लिया आपदा से हुए नुकसान का जायजा

केंद्र से आई टीम ने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 12:21 AM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 12:21 AM (IST)
केंद्र से आई टीम ने लिया आपदा से हुए नुकसान का जायजा
केंद्र से आई टीम ने लिया आपदा से हुए नुकसान का जायजा

जागरण संवाददाता, किच्छा/रुद्रपुर : केंद्र से आई टीम ने आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण के साथ ही किसानों से बात कर नुकसान की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किसानों से फसल की बुवाई में उपयोग बीज के संबंध में भी जानकारी ली।

शुक्रवार दोपहर अधीक्षण अभियंता केंद्रीय जल आयोग राजेश कुमार, निदेशक वित्त मंत्रालय भारत सरकार अभय कुमार, निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण भारत सरकार डा. विरेंद्र सिंह स्थानीय अधिकारियों के साथ आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए किच्छा पहुंचे। उन्होंने मलसी में पहले टूटी सड़क का निरीक्षण किया। उसके बाद उन्होंने महाराजपुर में मटर की फसल से हुए नुकसान का जायजा लिया। उसके बाद उन्होंने किच्छा बंडिया में हसली नदी के क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया। वहां से धाधा फार्म पिपलिया पहुंच कर बाढ़ से हुए नुकसान का जायजा ले लोगों से वार्ता भी की। निरीक्षण करने पहुंची टीम ने कहा आपदा से नुकसान दिखाई दे रहा है। आंकलन कर वह अपनी रिपोर्ट जल्द ही केंद्र को सौंप देंगे। जिससे पुर्नस्थापन के कार्य को गति मिल सके। इस दौरान उनके साथ कलेक्ट्रेट प्रभारी नरेश चंद्र दुर्गापाल, जिला उद्यान अधिकारी एचसी तिवारी, उद्यान प्रभारी रविद्र कुमार, एसडीएम किच्छा कौस्तुभ मिश्रा मौजूद रहे। डीएम ने अफसरों को दिए युद्ध स्तर पर सफाई कराने के निर्देश

जासं, रुद्रपुर: जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कलक्ट्रेट सभागार में वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से उप जिलाधिकारियों, नगर आयुक्तों, ईओ नगर पालिका/नगर पंचायत व खंड विकास अधिकारियों के साथ बैठक की। जलभराव व कूड़ा कचरा युद्ध स्तर पर टीम लगाकर निस्तारण करने को कहा। कहा कि जलभराव व कूड़ा कचरा से बीमारियों का खतरा उत्पन्न हो सकता है। इसलिए सभी नगर आयुक्त, ईओ नगर पालिका व नगर पंचायत क्षेत्र में शीघ्र विशेष सफाई अभियान चलाया जाए।कीटनाशक, दवाओं का भी छिड़काव निरंतर करते रहें।

डीएम ने कहा कि यदि कहीं पर पानी एकत्र हुआ है तो वहां पर पंपिग सैट लगाकर पानी को साफ करना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जलभराव से प्रभावित क्षेत्रों में कैंप लगाकर लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने को कहा। जिला पंचायतराज अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से कीटनाशक व दवाओं व फागिग कराना सुनिश्चित करें। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. डीएस पंचपाल, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी