हमलावरों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा धरना

गदरपुर के ग्राम पत्थरकुई में विजिलेंस टीम हमला करने वालों की गिरफतारी तक ऊर्जा निगम कर्मचारियों का आंदोलन रहेगा जारी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:56 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 06:56 PM (IST)
हमलावरों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा धरना
हमलावरों की गिरफ्तारी तक जारी रहेगा धरना

संवाद सूत्र, गदरपुर : ग्राम पत्थरकुई में विजिलेंस टीम को बंधक बनाकर मारपीट करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से ऊर्जा निगम के कर्मचारियों का दूसरे दिन शनिवार को भी धरना जारी रहा। उन्होंने कहा कि जब तक गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक धरना जारी रहेगा।

कर्मचारियों ने मजरा किला पावर हाउस पर धरना देते हुए कहा कि एक साप्ताह हो गए,मगर अभी तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।उत्तराखंड ऊर्जा कामगार संगठन के प्रमुख महामंत्री एमएन उप्रेती ने पुलिस मामले में हीलाहवाला कर रही है। धरना स्थल पर पहुंचे तहसीलदार भूपेंद्र सिंह एवं थानाध्यक्ष मदन बिष्ट महामंत्री उप्रेती के साथ संविदा यूनियन के प्रदेश महामंत्री प्रेम भट्ट के कार्यालय में वार्ता की। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर पांच फरवरी को आरोपितों के बयान जांच अधिकारी दर्ज करेंगे। उन्होंने धरना समाप्त करने की अपील की,मगर कर्मचारी मांग पर अड़े रहे। महामंत्री प्रेम भट्ट ने कहा कि गिरफ्तारी न होने तक राजस्व वसूली एवं कर्मचारी फील्ड में नहीं जाएंगे। यदि न्याय नहीं मिला तो चैन से नहीं बैठेंगे। धरना में बाजपुर, खटीमा सितारगंज, हल्द्वानी, रुद्रपुर के कर्मचारी थे। धरना देने वालों में उपखंड अधिकारी अंशुल मदान दीपक पाठक विनोद कुमार संजय चौहान आलोक सचान विवेक उपाध्याय अवर अभियंता कुलदीप चौधरी परवीन कुमार दीपक शर्मा संजीव कुमार कुलदीप राठी महताब अली गरीश पाठक पाठक प्रदीप खाती उमेश राणा भुवन चंद्र उप्रेती महेंद्र सिंह पुष्पेंद्र सिंह आदि शामिल थे। बता दें कि इस मसले को लेकर कर्मचारी संगठन के नेता एसएसपी से भी बीते दिनों मिल चुके हैं और आने निर्णय से अवगत करा चुक हैं।

chat bot
आपका साथी