काम पर लौटे सफाई कर्मी, सड़कें और गलियां हुई चकाचक

रुद्रपुर में नौ दिन तक लगातार मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी मांग पूरी होते ही बुधवार को पूरे उत्साह के साथ काम पर लौटे और चौराहों व मोहल्लों में लगे कूड़े के ढेर को हटाया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 07:28 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 07:28 PM (IST)
काम पर लौटे सफाई कर्मी, सड़कें और गलियां हुई चकाचक
काम पर लौटे सफाई कर्मी, सड़कें और गलियां हुई चकाचक

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर : नौ दिन तक लगातार मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे सफाई कर्मचारी मांग पूरी होते ही बुधवार को पूरे उत्साह के साथ काम पर लौटे और चौराहों व मोहल्लों में लगे कूड़े के ढेर को हटाया। इससे कूड़े के बदबू से परेशान हो चुके लोगों ने राहत की सांस ली।

देहरादून से लौटे देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नगर शाखा अध्यक्ष मुकेश राजौरिया व नगर आयुक्त रिकू बिष्ट का सफाई कर्मचारियों ने बुधवार को बुके देकर स्वागत किया। देवभूमि उत्तराखंड के नगर शाखा अध्यक्ष मुकेश राजौरिया ने बताया कि ठेका प्रथा पर वर्षों से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को अब इस कुप्रथा से मुक्ति मिल गई है। इनके मानदेय में भले मामूली बढ़त ही हो सकी है, लेकिन इनको अब मानदेय सीधे नगर निगम के खाते से किया जाएगा।

............

इन मांगों पर बनी सहमति

-मोहल्ला समिति का गठन

-पदोन्नति का रास्ता खुला

-पर्यावरण पर्यवेक्षकों के पदों पर 100 फीसद पदोन्नति

-ठेका सफाई कर्मचारी का मानदेय 10 हजार

........

हड़ताल के समय का नहीं कटेगा मानदेय व वेतन

नगर शाखाअध्यक्ष ने कहा कि हड़ताल के दिनों का मानदेय व वेतन नहीं काटा जाएगा। साथ ही जो सफाई कर्मचारी बर्खास्त किए गए हैं उनको बहाल किया जाएगा। इस दौरान संघ के माहमंत्री सुरेश कुमार मुल्तानी, कालीचरन, जियालाल, संदीप आजाद, सूरज आजाद, सुनील कुमार, सुनील रौतकी, राजपाल, राजीव खैरालिया मौजूद थे।

....

सफाई कर्मियों की हड़ताल खत्म, नगरवासियों को मिली राहत

जासं, सितारगंज : सफाई कर्मियों को बुधवार को पालिका अध्यक्ष हरीश दुबे व अधिशासी अधिकारी प्रियंका आर्या ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त करवाया। इस मौके पर राजपाल वाल्मीकी, विनय वाल्मीकी, राजेश, सतीश, सूरजपाल, मनोज, सचिन, राजू देवी, सुनील, राजपाल मौजूद रहे। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ व अखिल भारतीय वाल्मीकी समाज विकास परिषद की अगुवाई में सफाई कर्मियों के दो गुटों ने कार्य बहिष्कार कर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर धरना पर थे। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था पर पूरी तरह ब्रेक लग गया था।

..........

ईओ ने लिया शहर की सफाई व्यवस्था का जायजा

जासं, किच्छा : नगर से कूड़ा निस्तारण के लिए सफाई कर्मियों के साथ ठेका कर्मी भी जुट गए। नगर पालिका के नवनियुक्त अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने नगर का भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। बुधवार सुबह से ही सफाई कर्मी नगर में डंप पड़े कूड़े के निस्तारण के लिए निकल गए। इस दौरान में कई स्थानों पर कूड़े का ढेर साफ दिखाई दे रहा था। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने सफाई कर्मियों की हौंसलाअफजाई करते हुए पूरे क्षेत्र से कूड़ा निस्तारण करने की दिशा में कार्य करने के लिए दिशा निर्देश दिए। अधिशासी अधिकारी गुरमीत सिंह ने हड़ताल के दौरान ही कार्यभार ग्रहण किया था।

chat bot
आपका साथी